फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rss Co campaign chief Narendra press conference in shimla

2024 तक हर मंडल तक पहुंचेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः नरेंद्र

Mon, 20 Aug 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
rss Co campaign chief Narendra press conference in shimla

रार्ष्र्टीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 57 हजार शाखाएं सक्रिय हैं। वर्ष 2024 तक संघ हर मंडल तक पहुंचेगा। संघ के 56 हजार मंडल बनाए गए हैं।

विज्ञापन


देश का युवा वर्ग संघ से जुड़ने का इच्छुक है। कहा कि हर माह संघ से दस हजार लोग जुड़ रहे हैं। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल के स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो स्वयंसेवकों ने राहत कार्य करते हुए अपने प्राण भी गंवाए हैं। केरल में तीन हजार शाखाएं हैं। हिमाचल के लिए नशा चिंता का विषय है। इस दिशा में भी संघ युवाओं को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह प्रचारक प्रमुख ने सोमवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि पहले हर जिले और खंड में संघ की गतिविधियां चलाई जा रही थीं, परंतु अब मंडल स्तर पर संपर्क किया जा रहा है। 28 हजार मंडलों में काम और संपर्क किया है। 

विदेशी मदद बंद होने से देश में धर्मांतरण कम हुआ 

rss Co campaign chief Narendra press conference in shimla

इनमें साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। कई स्थानों में माह में एक बार मिलन कार्यक्रम किए जा रहे है। कई गांवों में पत्रिका के माध्यम से संघ के विचार पहुंचाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 कर सभी 56 हजार मंडलों में संघ के कार्यक्रमों को चलाया जाएगा।

इंटरनेट के माध्यम से भी संघ लोगों के संपर्क में हैं। ऑनलाइन सदस्य भी बनाता है। हिमाचल में कुल 755 शाखाएं हैं। कहा कि संघ के 40 फीसदी सदस्य सेवा भाव से कार्य करने को आते हैं। 2.5 फीसदी स्वार्थ के लिए जुड़ते हैं।

शेष संघ के अन्य संगठनों की गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं। मंदिरों, श्मशानघाटों और जल स्रोतों में कोई बंदिश नहीं होनी चाहिए। संघ ने तेलंगाना में 700 गांवों का सर्वे किया और 250 गांवों में इन तीन समस्याओं को दूर किया गया।

रार्ष्र्टीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ने कहा, देश में विदेशी फंड आने से रुकने के बाद भारत में धर्मांतरण रुका है। देश जनजातीय क्षेत्रों में बनवासी आश्रम चलाकर भी धर्म परिवर्तन पर रोक लगी है। उनका कहना है कि एक लाख लोगों की एक साल में घर वापसी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed