फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi: FIR registered over objectionable social media comments against the cm sukhu and Congress leaders.

मंडी: मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 04:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 04:30 AM IST
सार

मंडी जिले के बल्ह थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अफवाह फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Mandi: FIR registered over objectionable social media comments against the cm sukhu and Congress leaders.
एफआईआर(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अफवाह फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के सह सचिव ललित कुमार की शिकायत पर की है। दरअसल 26 सितंबर को कंसा मैदान में बल्ह कांग्रेस कमेटी ने जनसभा आयोजित की थी। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 28 सितंबर को फेसबुक पर इस कार्यक्रम से संबंधित एक पोस्ट में मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाकर उनके बारे में कथित तौर पर झूठी जानकारी और अफवाह फैलाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गलत जानकारी प्रसारित हुई और उनका अपमान हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed