फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs one lakh reward for providing info on sex determination

प्रदेश में लिंगानुपात सुधारने के लिए सरकार की बड़ी पहल

Fri, 24 Jun 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Jun 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
Rs one lakh reward for providing info on sex determination
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर

प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में अब लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। वीरवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राज्य पर्यवेक्षी बोर्ड (पीसी एंड पीएनडीटी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में क्रियाशील अल्ट्रा साउंड मशीनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है लेकिन निजी क्लिनिकों में अभी भी दुरुपयोग के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन मशीनों में एक्टिव ट्रेकिंग डिवाईस लगाने पर विचार कर रही है और पायलट आधार पर ये डिवाइस प्रथम चरण में कांगड़ा जिले में प्रयोग किए जाएंगे और चरणबद्ध तरीके से राज्य की सभी सरकारी व निजी अल्ट्रा साउंड मशीनों में ये उपकरण लगाने अनिवार्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस उपकरण के फायदों व नुकसान का आंकलन करने के लिये वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक समिति के गठन के निर्देश दिए। यह समिति तीन माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक बीएस ठाकुर, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नियमन के अधिकारी तथा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित निरीक्षण करें सभी सीएमओ
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, खंड चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबंधित जिलों एवं स्वास्थ्य खंडों में स्थापित अल्ट्रासाउंड के नियमित तौर पर निरीक्षण एवं कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा

कि राज्य सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर ईनाम की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या न केवल पाप है, बल्कि जघन्य अपराध भी है और अधिनियम में इसके लिये कड़ी सजा का प्रावधान है।

मशीन संचालन के लिए पात्रता होगी चेक
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन के लिये उपयुक्त पात्रता देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत एक लड़की पर परिवार नियोजन अपनाने पर 35000 रुपये तथा दो लड़कियों पर 25000


रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भारतीय मेडिकल परिषद से इन मशीनों के संचालकों के प्रशिक्षण से संबंधित नियम बनाने का आग्रह करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed