फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rs 42500 taken from five children for School leaving certificate, read the whole case

स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की पांच बच्चों से मांगी 42500 रुपये फीस, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 26 Aug 2020 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
rs 42500 taken from five children for School leaving certificate, read the whole case
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के धुसाड़ा क्षेत्र के एक निजी स्कूल का कारनामा देखिए। पांच बच्चों का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट देने के लिए स्कूल प्रबंधन ने 42500 रुपये फीस की मांग कर डाली। भारी-भरकम फीस देने में असमर्थ अभिभावकों ने जब इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की, तो विभाग ने कार्रवाई करते हुए 3750 रुपये में पांच प्रमाण पत्र दिलवाए। स्कूल प्रबंधन ने प्रति बच्चे से 8500 रुपये की मांग की थी, जिसे शिक्षा विभाग ने 750 रुपये करवाया। लॉकडाउन में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक ही नहीं, शिक्षक भी परेशान हैं। इसी स्कूल के शिक्षकों ने वेतन न देने को लेकर भी शिक्षा विभाग के पास स्कूल प्रबंधन की शिकायत दी है।

विज्ञापन


उक्त निजी स्कूल के खिलाफ पांच अभिभावकों ने उनके बच्चों को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र न देने की शिकायत की थी। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन प्रमाण-पत्र देने के लिए 8500 रुपये मांग रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के पास शिकायत दी। जिसे अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए सुलझा दिया है। इसी स्कूल के कई शिक्षकों ने भी विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है कि प्रबंधन ने पिछले कई माह का उन्हें वेतन नहीं दिया। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने बताया कि एक निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत आई थी। जिसे सुलझा दिया गया है। अब स्कूल के खिलाफ 5 से 6 शिक्षकों ने वेतन न देने की शिकायत की है, जिस पर छानबीन की जाएगी। वहीं, स्कूल के एमडी का कहना है कि नियमानुसार फीस मांगी गई थी। कोरोना महामारी के कारण वेतन देने को लेकर दिक्कत आई है। जल्द शिक्षकों का बकाया वेतन दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed