फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 4.5 crore Loss in Kangra Himachal due to Heavy Rains in State

बरसात ने धो दिए साढ़े चार करोड़, सड़कें हुई खराब, पहुंचा खासा नुकसान

Tue, 31 Jul 2018 09:46 AM IST
अनिल भंडारी, अमर उजाला, नगरोटा बगवां ( कांगड़ा)
अनिल भंडारी, अमर उजाला, नगरोटा बगवां ( कांगड़ा) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.5 crore Loss in Kangra Himachal due to Heavy Rains in State

बरसात के मौसम ने अब तक प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत विभिन्न विभागों को लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की चपत लगाई है। लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और एनएच के तहत बारिश से अब तक कई सड़कों की टारिंग, डंगों, नालियों, पेयजल योजनाओं और सिंचाई योजनाओं को खासा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


विभाग नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने में जुटे हैं। लोनिवि बड़ोह उपमंडल को अबसे अधिक लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। एसडीओ बड़ोह सुरिंद्र कुमार ने बताया कि इस उपमंडल के तहत सरूट, दनोआ, भोरला, छू-घेरा, घराटियां, कंडी, एरला, खबल खोली, जंदराह, निहारगलु, जलोट, समलोटी, सरोत्री, अछिचिक और रानी दा भरो आदि सड़कों की कई जगह से टारिंग उखड़ गई। वहीं तारकोल, डंगों और नालियों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि उपमंडल नगरोटा बगवां के एसडीओ जेएन शर्मा ने बताया कि कुफरी, पतियालकड़ और अन्य कई संपर्क सड़कों के बहने और पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से लगभग एक करोड़ के नुकसान का आकलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले बड़ोह उपमंडल में लोनिवि को दो करोड़ की चपत

Rs 4.5 crore Loss in Kangra Himachal due to Heavy Rains in State

आईपीएच उपमंडल नगरोटा बगवां को भी अभी तक लगभग 70 लाख रुपये की क्षति उठानी पड़ी है। एसडीओ संदीप चौधरी ने बताया कि उपमंडल के तहत सिहूंड कूहल को 18 लाख, अंबाड़ी कूहल को 12 लाख और नागनी कायस्थ बाड़ी कूहल को 15 लाख, पेयजल योजना डाढ़-पठियार को 15 लाख और रजियाना-ठानपुरी पेयजल योजना को 10 लाख का नुकसान हुआ है।

आईपीएच उपमंडल सरोत्री के तहत भद्रेड़-उपरली कोठी पेयजल योजना के फेस प्रथम, द्वितीय और तृतीय की पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि थाना बड़ग्रा पेयजल योजना के क्रेट, डंगों और पाइपों को नुकसान पहुंचा है।

सदूं ठंबा योजना के पंप हाउस, सप्पड़ सलाह योजना और बड़ोह-बूसल पेयजल योजना के तहत कुल मिलाकर लगभग 30 से 35 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। मलां से रानीताल तक एनएच-20ए को भी खासा नुकसान हुआ है। जेई सुनेश समियाल ने बताया कि क्षेत्र में विभाग को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed