फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rosin & Turpentine Factory gutted by fire Sirmour Himachal Pradesh

आग लगने से बिरोजा फैक्टरी जलकर राख, 30 लाख रुपये का नुकसान

Mon, 06 Mar 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Mon, 06 Mar 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Rosin & Turpentine Factory gutted by fire Sirmour Himachal Pradesh

प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना कालाअंब के अंतर्गत सैनवाला स्थित बिरोजा फैक्ट्री में रविवार देर शाम लगी भयंकर आग में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के जवान सुबह तक आग बुझाते रहे लेकिन पानी की कमी और प्रचंड आग की वजह से फैक्ट्री को नहीं बचाया जा सका। उधर, कालाअंब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए प्रत्यक्षदर्शी के बयान में आग की वजह बिजली का शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम अचानक सैनवाला स्थित बिरोजा फैक्ट्री में आग लग गई। लगभग सात बजे हुई इस घटना के बाद नाहन से अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब तक टीम वहां पहुंची आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी। आग बुझाने के भरसक प्रयास किए गए। सुबह तक जवान डटे रहे, लेकिन फैक्ट्री के मेन्यूफेक्चरिंग प्लांट को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, रॉ-मैटेरियल स्टोर और ऑफिस क्षेत्र को बचा लिया गया। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार कर्मचारियों ने स्वयं आग पर काबू पाने की भी भरपूर कोशिश की लेकिन बिरोजा होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लगभग 7:45 पर अग्निशमन विभाग को सूचना मिली। इसके बाद पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन अधिकारी शिवानंद शर्मा ने बताया कि रात भर आग बुझाने का कार्य किया गया। वहां पर पानी की भी कमी थी। करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाया गया। आग पर सुबह लगभग चार बजे काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि आग की घटना में लगभग 30 लाख रुपये को नुकसान होने का अनुमान है।


थाना कालाअंब के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने प्रारंभिक जांच में आग की वजह बिजली का शॉट सर्किट लग रहा है। मैनेजर संदीप शर्मा ने बयान दिया है कि फैक्ट्री के कर्मचारी संजय शर्मा बिजली की मोटर का स्विच ऑन कर रहा था। इस दौरान अचानक स्विच में से स्पार्किंग के साथ चिंगारियां निकलीं और साथ रखे बिरोजे ने आग पकड़ ली जिससे यह घटना हुई। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed