{"_id":"576eb1dc4f1c1ba321b48e21","slug":"ropeway-for-bijli-mahadev-temple-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन मंदिरों तक रोप-वे बनाने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन मंदिरों तक रोप-वे बनाने की तैयारी में सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Ropeway
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के मशहूर बिजली महादेव मंदिर और शिमला जिला के सराहन से सटे बशाल-कांडा तक रोप-वे पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। धार्मिक पर्यटन और अनदेखे प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने दोनों स्थानों पर रोप-वे बनाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रोप-वे निर्माण का जिम्मा पर्यटन विभाग ने प्रदेश इन्फरास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को दिया है।
विज्ञापन
इच्छुक कंपनियों के साथ 11 जुलाई को प्री बिड बैठक बुलाई है। कुल्लू जिला में कुल्लू बाईपास से बिजली महादेव मंदिर तक करीब 1.95 किलोमीटर का रोप-वे बनाना प्रस्तावित है। कुल्लू का इतिहास बिजली महादेव से जुड़ा हुआ है। कुल्लू शहर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम के पास एक ऊंचे पर्वत के ऊपर बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन
कुल्लू घाटी में मान्यता है कि यह घाटी एक विशालकाय सांप का रूप है। इस सांप का वध भगवान शिव ने किया था। जिस स्थान पर मंदिर है, वहां शिवलिंग पर हर 12 साल में भयंकर आकाशीय बिजली गिरती है। बिजली गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। यहां के पुजारी खंडित शिवलिंग के टुकड़े एकत्रित कर मक्खन के साथ इसे जोड़ देते हैं।
विज्ञापन
कुछ ही माह बाद शिवलिंग एक ठोस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। हजारों की संख्या में लोग हर साल यहां दर्शन करने के लिए जाते हैं। रोप-वे के बनने से लोगों को ऐतिहासिक मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। उधर, शिमला जिले के सराहन में बशाल-कांडा तक 3.150 किलोमीटर का रोप-वे प्रस्तावित है।
बशाल-कांडा तक ट्रैक से जाने का रास्ता है। इसके एक ओर शिमला की पहाड़ियां तो दूसरी ओर किन्नौर की पहाड़ियां हैं। प्रदेश का यह एक अनदेखा क्षेत्र है। इस क्षेत्र तक पहुंचने की राह आसान होने से सैलानियों को नई जगह देखने को मिलेगी।