फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rojgar sevak will strike in new year at himachal.

नए साल से हड़ताल करेंगे रोजगार सेवक

Thu, 25 Dec 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Dec 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
rojgar sevak will strike in new year at himachal.

पंचायती राज विभाग में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने नए साल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री, विभागीय सचिव और निदेशक से स्थायी नीति और स्थायी वेतन की मांगों के लेकर मिला।

विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष भीम देव और सचिव शिवराज ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर मंत्री और विभाग के आला अधिकारियों का सकारात्मक रुख न होने के कारण उन्होंने सचिवालय में ही 1 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे शीतकालीन सत्र के दौरान भी मंत्री से मिले थे और उन्होंने हमारी मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था, जो समाप्त हो चुका है, ऐसे में ग्राम रोजगार सेवकों के पास यही रास्ता बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के सचिव शिव राज ने बताया कि स्थायी नीति और स्थायी वेतन को लेकर संबंधित मंत्री और अधिकारी आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं, जबकि हकीकत में कुछ भी नहीं हो रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के एजेंडे और मांगों पर फैसला लेने के लिए साल भर पहले विभाग के पूर्व निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया।


कमेटी ने ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष और सचिव के साथ बैठक करने और राय जानने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपी, जो हमारे पक्ष में थी। लेकिन कमेटी की सिफारिशों को आज दिन तक लागू नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed