फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohtang tunnel will be made Tourist point: Jairam

रोहतांग टनल को बनाएंगे टूरिस्ट प्वाइंट: जयराम

Wed, 11 Sep 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Rohtang tunnel will be made Tourist point: Jairam
रोहतांग सुरंग - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल को टूरिस्ट प्वाइंट बनाया जाएगा। सोलंगनाला में सैलानी अपना वाहन खड़ा कर सरकारी बस से रोहतांग टनल का दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नौ किलोमीटर लंबी टनल को देखने के लिए एक तरफ 15 से 20 मिनट का समय लगता है। टनल के दूसरी ओर सिस्सू पहुंचकर पर्यटक मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं। 25 दिसंबर को रोहतांग टनल के उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


लेकिन टनल के बीच में आने वाले सेरी नाले के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। इससे टनल के कार्य को समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली और कांगड़ा हवाई अड्डे को बड़ा करने के लिए प्रक्रिया जारी है। जल्द ही हवाई अड्डों का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में बड़ा हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव और सर्वे तैयार कर भेजा जा चुका है। जैसे ही इसे मंजूरी मिलती है तो हिमाचल में एयर कनेक्टिविटी का काफी हद तक समाधान मिलेगा।


हिमाचल की भलाई और विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा इन्वेस्टर मीट शुरू की गई है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, प्रदेश के बाहर के लोग भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed