{"_id":"5be56e7cbdec22693e5a470e","slug":"rohtang-pass-will-not-restored-again-after-snowfall-in-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से बंद होने पर अब अगले साल ही खुलेगा रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से बंद होने पर अब अगले साल ही खुलेगा रोहतांग दर्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से रोहतांग दर्रा बंद होने पर अब इसे यातायात के लिए खोलने की संभावना बेहद कम है। बीआरओ ने लाहौल-स्पीति प्रशासन को अलर्ट कर दो दिन में खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान घाटी में पहुंचाने को कहा है। आम जनता को भी समय रहते रोहतांग दर्रा आर-पार करने के लिए कहा है। 12 नवंबर से हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद बीआरओ ने जिला प्रशासन को यह अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बीआरओ 70 आरसीसी के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी को फोन कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस बार बर्फबारी से सितंबर के बाद करीब तीन बार रोहतांग दर्रा बंद हो चुका है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद दर्रा आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद हो जाएगा। बीआरओ के अलर्ट के मुताबिक 12 नवंबर की बर्फबारी के बाद अगर रोहतांग बंद हो जाता है तो इसके खुलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि 12 नवंबर के बाद बर्फबारी होने की सूरत में दर्रा फिर बहाल नहीं होगा। लिहाजा, घाटी के लोग समय रहते रोहतांग दर्रा के आर-पार हो जाएं। कर्नल एसके अवस्थी ने उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी को इस बारे में अवगत करवाया है। बीआरओ घाटी से अपने अधिकांश मजदूरों और मशीनों को मनाली शिफ्ट कर चुका है। प्रशासन ने जनता से दो दिन के भीतर रोहतांग दर्रा के जरिये अपने जरूरी कामकाज निपटाने की अपील की है।
विज्ञापन