फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohtang Pass to be restored in May, BRO set out to break 15 feet snow wall

मनाली: मई में बहाल होगा रोहतांग दर्रा, 15 फीट ऊंची बर्फ की दीवार तोड़ने निकला बीआरओ

Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
सार

समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में इस वक्त 15 फीट से भी ऊंची बर्फ की दीवार है। बर्फ अधिक होने के कारण इस बार रोहतांग दर्रा बहाल होने में वक्त लग सकता है। मई माह में दर्रा बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Rohtang Pass to be restored in May, BRO set out to break 15 feet snow wall
मई में बहाल होगा रोहतांग दर्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा करने के बाद अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) रोहतांग दर्रा बहाल करने में जुट गया है। समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में इस वक्त 15 फीट से भी ऊंची बर्फ की दीवार है। बर्फ अधिक होने के कारण इस बार रोहतांग दर्रा बहाल होने में वक्त लग सकता है। मई माह में दर्रा बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। रोहतांग दर्रा पर्यटन नगरी मनाली में सैर-सपाटे के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रहता है।

विज्ञापन


अटल टनल बनने के बाद हालांकि पर्यटक कोकसर और सिस्सू की ओर रुख कर बर्फ का आनंद लेते हैं, लेकिन रोहतांग दर्रा बहाल होने का पर्यटकों के साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी तक इस मार्ग पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। कोठी में ही बैरियर स्थापित कर दिया है। लाहौल घाटी में कोकसर की ओर और गुलाबा की तरफ से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ की मानें तो रोहतांग दर्रा में 15 फीट से भी अधिक ऊंची बर्फ की दीवार जमी हुई है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुलाबा तक मिले पर्यटकों को जाने की अनुमति
मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क मार्ग पर गुलाबा तक भी पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं है। जबकि गुलाबा में इतनी अधिक बर्फ नहीं है। ऐसे में पर्यटन कारोबारी पर्यटकों को गुलाबा तक जाने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। टैक्सी यूनियन के सचिव संदीप ने बताया कि पर्यटकों को गुलाबा तक जाने की अनुमति दी जाए। उधर, एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि सड़क का निरीक्षण करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed