{"_id":"5909ce074f1c1b0b394414fd","slug":"rohtang-pass-reinstated-hrtc-bus-service-started-from-manali-to-lahaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद बस सेवा शुरू, बर्फ से ढके पहाड़ों का करें दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद बस सेवा शुरू, बर्फ से ढके पहाड़ों का करें दीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Updated Thu, 04 May 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने बाद रोहतांग से बस सेवा बहाल हो गई। दो एचआरटीसी बसों ने 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पार किया। केलांग से मनाली और मनाली से केलांग के लिए बस सुबह 10 बजे रवाना की गई। बस सेवा शुरू होने से लाहौल के लोगों के साथ-साथ घाटी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
लोगों को अब टैक्सियों में भारी-भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा। रोहतांग दर्रा से बस सेवा बहाल करने के लिए 2 मई को केलांग डिपो के उपनिरीक्षक आरएम सिंह और परिचालक संघ के प्रधान सोहन लाल, चालक रूपेंद्र कुमार तथा पूर्ण चंद ने दर्रे का निरीक्षण करने के बाद बस सेवा बहाल करने को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन
कोकसर पंचायत की प्रधान अंजू देवी, सिस्सू पंचायत प्रधान सुमन, खांगसर पंचायत प्रधान छेरिंग डोलमा और गोंधला पंचायत की प्रधान संगीता ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक राशिद शेख ने बताया कि फिलहाल केलांग और मनाली के लिए दोनों छोर से एक-एक ही बस चलाई जा रही है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन