{"_id":"e1fafc1dc4ff92d28a1f98ffe0a524de","slug":"rohtang-pass-closed-due-to-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा बंद, खुलीं बचाव चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा बंद, खुलीं बचाव चौकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा शनिवार से वाहनों की आवाजाही के लिए अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। लाहौल स्पीति प्रशासन और माउंटेनिंग संस्थान ने कोकसर और मढ़ी में शनिवार से रेस्क्यू पोट स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
यह बचाव चौकियां पैदल रोहतांग दर्रा आरपार करने वालों को मुश्किल घड़ी में सुरक्षा और मदद मुहैया कराएंगी। दोनों चौकियों में 9-9 लोगों का एक दल तैनात किया गया है, जिसमें दो पुलिस जवान, एक वायरलैस मैन, दो माउटेनिंग इंस्टेक्टर, दो पोटर, एक फार्मासिस्ट और एक कुक शामिल है। यह बचाव चौकियां भारी बर्फ बारी होने तक चेक पोस्टों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
उसके बाद मार्च अंत में दोनों चौकियों को फिर तैनात किया जाएगा। कोकसर बचाव चौकी में पर्वतारोहण संस्थान मनाली के इंस्टेक्टर लुदर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। लुदर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और संस्थान के संयुक्त सहयोग से हर साल नवंबर में बचाव चौकियों को स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बीच रोहतांग आरपार करने वाले राहगीर मढ़ी और कोकसर चौकियों में अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह और टीएसी मेंबर प्यारे लाल शर्मा ने कहा कि बचाव चौकियां स्थापित होने से रोहतांग के आसपास बर्फबारी में फंसे लोगों को राहत मिलेगी।