{"_id":"5f774b78295c765355699cc4","slug":"rock-testing-process-completed-for-building-buddha-statue-in-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में बुद्ध प्रतिमा निर्माण के लिए रॉक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में बुद्ध प्रतिमा निर्माण के लिए रॉक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी
Sat, 03 Oct 2020 09:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
गौतम बुद्ध की प्रतिमा के लिए रॉक टेस्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास प्रस्तावित गौतम बुद्ध की 328 फीट ऊंची प्रतिमा की रॉक टेस्टिंग के लिए जीएसआई की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। लैब टेस्टिंग में पीर पंजाल रेंज की इस पहाड़ी का हिस्सा प्रतिमा के लिए माकूल पाया गया है। बुद्ध की प्रतिमा को कार्विंग करने वाले गुजरात के इंजीनियर घाटी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अटल टनल के उद्घाटन के बाद सिस्सू में प्रस्तावित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 500 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
जियोग्राफिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने दो बार रॉक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर इसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंप दी है। प्रस्तावित प्रतिमा निर्माण स्थल मोदी की जनसभा के ठीक दक्षिण दिशा में चंद्रा नदी के पार पीर पंजाल की पहाड़ी में है। जनसभा से यह स्थल सीधे नजर आता है। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अटल टनल के साथ यह दुर्लभ बुद्ध की प्रतिमा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि देश की पहली व विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची इस प्रतिमा के निर्माण पर प्रधानमंत्री मोदी पहले ही हामी भर चुके हैं। केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रतिमा के निर्माण को नॉर्थ पोर्टल से कुछ ही दूर पीर पंजाल के पहाड़ को कुरेदा जाएगा। अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज पर भगवान बुद्ध की इस विशालकाय प्रतिमा का निर्माण होगा।
विज्ञापन