{"_id":"5de697668ebc3e54df139e1e","slug":"rob-shimla-news-sml3164150171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने पिस्तौल की नोक पर बंदी बनाया, नकदी और कार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोशों ने पिस्तौल की नोक पर बंदी बनाया, नकदी और कार लेकर फरार
विज्ञापन
सफेद कमीज और जैकेट पहने लाडी लोगों को आपबीती सुनाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। उपमंडल के बंदलैहड़ी गांव में करीब आधा दर्जन नकाबपोश पिस्तौल की नोक पर गाड़ी छीन कर फरार हो गए। इस घटना से नंगल शहर में सनसनी फैल गई।
वासी गांव के गुचरण सिंह उर्फ लाडी बीबीएमबी में क्लर्क हैं। उन्होंने बताया कि वे नेशनल हाईवे के किनारे बंदलैहड़ी गांव में बने शिव मंदिर की देखभाल करने और माथा टेकने के लिए जा रहा था। मंगलवार देर शाम 7 बजे के करीब जब वह माथा टेकने गया तो आधा दर्जन के करीब नकाब पोश लुटेरों ने उसे अकेला देख मंदिर का कैंची गेट बंद कर दिया और अंदर आ घुस गए। देखते ही देखते लूटेरों ने लाडी से पहले उसका फोन छीना और उसके सिर पर पिस्तौल तान दी। जेब से सारी नकदी बाहर निकालने को कहा और गाड़ी की चाबी भी उन्हें सौंपने की बात कही।
ऐसा न करने पर उन्होंने लाडी को जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आए गुरचरण लाडी ने पर्स जिसमें हजारों की नकदी, एटीएम कार्ड और स्विफ्ट की चाबी उन्हें सौंप दी। एक लुटेरे ने साथी से कहा उसकी जांघ पर गोली मारने को कहा। ताकि वह भाग न सके। दूसरे लुटेरे ने बोला कि वह मंदिर में है इसलिए बख्श दो। इसके बाद वह लाडी को मंदिर में ही बंद कर गेट को बाहर से बंद करके नकदी, पर्स और गाड़ी लेकर श्री आनंदपुर साहिब की ओर फरार हो गए। गांव के सरपंच सुखविंद्र सिंह ने बताया कि इसके संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।
इस बारे में नंगल के थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। नकाबपोशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है।