फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roads will be repaired and a community hall will be built in Chhota Shimla.

Shimla News: सड़कों की होगी मरम्मत और छोटा शिमला में बनेगा सामुदायिक भवन

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired and a community hall will be built in Chhota Shimla.
नगर निगम के सदन में प्रस्तावों को दी मंजूरी, सड़कों के लिए 4.26 करोड़ रुपये जारी, बखराई
विज्ञापन

तक बनेगी दो किलोमीटर लंबी सड़क तीन पार्किंग के टेंडर जारी करने को दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के वार्डों में बरसात में टूटी सड़कें अब पक्की होंगी। नगर निगम ने इसके लिए 4.26 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। निगम के अनुसार आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के सदन में सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा तीन पार्किंग के टेंडर जारी करने को भी स्वीकृति दी गई।

शहर के बचत भवन में सोमवार दोपहर 2:40 बजे नगर निगम का सदन शुरू हुआ। सदन की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सड़कों और रास्तों की मेटलिंग तथा टारिंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा 16,36,200 रुपये की लागत से दो नए डंपर प्लेसर खरीदने की मंजूरी प्रदान की। बैठक में मल्याणा वार्ड के तहत फ्लावरडेल से बखराई तक 91,91,690 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा, मेटलिंग, टारिंग और रेलिंग लगाने को भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन


छोटा शिमला वार्ड में एमसी शॉप के पास 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। यह भी बताया कि इसके निर्माण में बाकी का पैसा सरकार और निगम से लिया जाएगा। टूटीकंडी वार्ड के जंगली ग्राउंड के पास स्थित सामुदायिक भवन के निकट खेल मैदान बनाने पर भी सदन में चर्चा हुई। ओल्ड बैरियर में बहुमंजिला परिसर निर्माण 51,07,797 रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर के निर्माण का मामला भी बैठक में रखा गया। सदन में बताया गया कि तारादेवी में वेलनेस सेंटर खोलने के लिए पर्यटन विकास बोर्ड और पर्यटन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इसके अलावा ड्रीम लैंड होटल, आईजीएमसी और रिवोली रोड के पास स्थित पार्किंग के टेंडर जारी करने को भी सदन में स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान, वीपीएचओ डॉ. राहुल नेगी, एक्सइएन राजेश ठाकुर, एसजेपीएनएल के एजीएम बसंत राठौर समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article