{"_id":"630251c775e2ad25ad24d2c9","slug":"roads-washed-away-in-flash-floods-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: बांस के डंडे और पालकी के सहारे वाहन योग्य सड़क तक पहुंचाए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बांस के डंडे और पालकी के सहारे वाहन योग्य सड़क तक पहुंचाए मरीज
Sun, 21 Aug 2022 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:11 PM IST
सार
घघवाणा गांव के कालू राम (80) की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने वृद्ध को पालकी के सहारे दस किलोमीटर पैदल सफर तय कर देवधार के समीप वाहन चलने योग्य सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
बीमार महिला को ग्रामीणों ने मुश्किल से वाहन योग्य सड़क तक पहुंचाया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से दर्जनों संपर्क मार्ग ठप हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुश्किल हो गया है। रविवार को ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। बांस के डंडे और पालकी के सहारे मरीजों को वाहन योग्य सड़क तक पहुंचाया गया। कोटरोपी-चुक्कू-खजरी राजमार्ग यातायात के लिए बंद है। चुक्कू पंचायत के लूणी गांव में अचानक बीमार हुई महिला को ग्रामीणों ने मुश्किल से वाहन योग्य सड़क तक पहुंचाकर सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
पंचायत के उपप्रधान रमेश कुमार ने बताया कि मनसा देवी पत्नी बुद्धि सिंह अचानक पेट दर्द से कराहने लगीं। महिला को बेसुध हालत में बांस के डंडे में कंबल लटका कर टैक्सी तक पहुंचाया गया। लगभग दो किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़ने के बाद युवा वाहन चलने योग्य सड़क मार्ग तक पहुंचे। वहीं, पंचायत के घघवाणा गांव के कालू राम (80) की भी रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने वृद्ध को पालकी के सहारे दस किलोमीटर पैदल सफर तय कर देवधार के समीप वाहन चलने योग्य सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से टैक्सी में बैठाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली भी गुल है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने कहा कि जगह-जगह पोल टूटने से यह दिक्कत आई है। सड़क मार्ग बंद होने से पोल नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि दमेला के पास पहाड़ी से चट्टानें आने से समस्या आई है। चट्टानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। बंद सड़कों को बहाल करने का काम जारी है।
विज्ञापन
राशन की किल्लत, बिजली न होने से गेहूं की पिसाई भी बंद
पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग पिछले आठ दिनों से बंद है। इससे चुक्कू पंचायत के पपलाहण मुहाल के ग्रामीणों को राशन की किल्लत पैदा हो गई है। यहां दुकानदारों के किराना स्टोर खाली हो गए हैं। दमेला के पास चट्टानें गिरने से मार्ग एक हफ्ते से अवरुद्ध है। इस वजह से ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन उपलब्ध नहीं हो पाया है।
लोकल दुकानों में भी सामान खत्म है। दो दिनों से विद्युत आपूर्ति भी बंद है। इससे आटा चक्की में गेहूं की पिसाई न होने से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय नरेश कुमार, ग्रामीण पप्पू राम, रमेश चंद, जगदीश चंद्र, संजय कुमार सहित अन्य ने कहा कि राशन की कमी से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क मार्ग को शीघ्र बहाल कर उन्हें राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।