{"_id":"5baf2dfd867a552c9418b5b1","slug":"roads-are-made-up-of-plastic-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में प्लास्टिक से बनेंगी सड़कें, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में प्लास्टिक से बनेंगी सड़कें, प्रस्ताव तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार हिमाचल में भी प्लास्टिक से सड़कें बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए शहरी विकास विभाग से प्लास्टिक लेगा और इसे सड़कों में इस्तेमाल करेगा। होटल होली डे होम में इसको लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें कंपनियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा इस अवसर पर मौजूद रहीं। सूबे में पहले भी प्लास्टिक से सड़कें बनाने का ट्रायल हो चुका है।
विज्ञापन
तारकोल की अपेक्षा प्लास्टिक की सड़कें मजबूत मानी जाती हैं। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि तारकोल वाली सड़कों का निर्माण सिर्फ गर्मी के मौसम में होता है। मार्च से लेकर अगस्त तक सड़कों की मेटलिंग की जाती है।
विज्ञापन
लेकिन प्लास्टिक से सड़कें बनाने का काम किसी भी मौसम में किया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।