फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road safety campaign started from Baluganj crossing

Shimla News: बालूगंज क्रॉसिंग से सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज

Tue, 07 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road safety campaign started from Baluganj crossing
चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन

जिले में 31 जनवरी तक चलेगा अभियान, प्रशिक्षण शिविर लगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ बालूगंज क्राॅसिंग पर वाहन चालकों को पत्रक वितरित कर किए। इस मौके पर डीसी अनुपम कश्यप और एसपी संजीव गांधी मौजूद रहे। पत्रकों में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इससे पूर्व उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया कि शोघी, ठियोग, सरस्वतीनगर और दत्तनगर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह शिविर 15 से 18 जनवरी तक लगेंगे। 10 जनवरी को बाइक रैली होगी। 8, 17 और 18 जनवरी को वाहनों की पासिंग के दौरान नेत्र जांच शिविर लगेंगे और 23 जनवरी को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर तीन हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को दो हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा हर प्रतियोगिता में दो-दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता 15 साल से कम उम्र और 15 साल से अधिक उम्र की दो श्रेणियों में होगी। यह सारी प्रतियोगिताओं सड़क सुरक्षा विषय पर होगी।
विज्ञापन


उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को गेयटी में कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने में सभी अपना कर्तव्य निभाएं। कहा कि लोग वाहन चलाते समय अनुशासन के तहत रहे। वाहन चालक अपनी जान को सुरक्षित रखे और इसके अलावा दूसरों की जान को भी सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का उद्देश्य वाहन मालिकों और पैदल चलने वालों दोनों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसी टू डीसी गोपाल चंद, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ राकेश प्रताप, डीएसपी संदीप शर्मा, तहसीलदार अपूर्व शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article