{"_id":"65621eee76c3f615b90387d8","slug":"road-safety-campaign-if-you-drive-after-drinking-alcohol-yamraj-will-come-to-take-delivery-transport-depart-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा: शराब पीकर गाड़ी चलाई तो यमराज आएंगे डिलिवरी लेने, परिवहन विभाग ने वीडियो जारी कर दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा: शराब पीकर गाड़ी चलाई तो यमराज आएंगे डिलिवरी लेने, परिवहन विभाग ने वीडियो जारी कर दिया संदेश
Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:22 PM IST
सार
परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर तैयार किए गए वीडियो में शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का वीडियो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीकर गाड़ी चलाई तो डिलिवरी लेने खुद यमराज आएंगे। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर तैयार किए गए वीडियो में शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश दिया गया है। वीडियो में कौन बनेगा करोड़पति फेम शिमला के अरुणोदय ने अभिनय किया है। शिमला में ही वीडियो शूट किया गया है। संदेश दिया गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से किसी और को न सही, लेकिन आपके परिवार जनों को जरूर फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
रिश्तेदार आपकी तेरहवीं में आएंगे और स्वादिष्ट खाना खाकर लौट जाएंगे। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए वीडियो संदेश तैयार किया गया है। लोगों को आकर्षित करने के लिए अरुणोदय से अभिनय करवाया गया है। परिवहन विभाग के सोशल मीडिया पेज पर वीडियो जारी करने के महज 20 घंटों के भीतर ही यह हिमाचल के साथ देश-विदेश तक करीब 10 हजार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 250 से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है।
विज्ञापन