फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road map prepared for the himachal assembly elections in the meeting of the State bjp Working Committee

BJP working committee meeting: हिमाचल में योजनाओं के 32 लाख लाभार्थी परिवारों, पंच परमेश्वर सम्मेलनों से भाजपा बनाएगी पकड़

Tue, 07 Jun 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक रणनीति बनाने के टिप्स दिए हैं। 15 जून तक पूरे प्रदेश में मंडल की बैठकें होंगी और उनमें प्रस्ताव पारित कर कार्ययोजना बनाएंगे। 

विज्ञापन
Road map prepared for the himachal assembly elections in the meeting of the State bjp Working Committee
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर के बड़ू में दूसरे दिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार किया। इसमें निर्णय किया कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के 32 लाख लाभार्थी परिवारों, पंच परमेश्वरों (वार्ड सदस्यों) और पन्ना समितियों के माध्यम से लोगों तक पार्टी अपनी पकड़ बनाएगी। जिन बूथों, विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कमजोर है, वहां पर पार्टी और संगठन को सशक्त किया जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक रणनीति बनाने के टिप्स दिए हैं। 15 जून तक पूरे प्रदेश में मंडल की बैठकें होंगी और उनमें प्रस्ताव पारित कर कार्ययोजना बनाएंगे।

विज्ञापन


27 मई को कांगड़ा में हुए त्रिदेव सम्मेलन के बाद अब 14 जून को मंडी, 20 को हमीरपुर और 23 को शिमला संसदीय क्षेत्र में त्रिदेव सम्मेलन होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री आएंगे। प्रधान और उपप्रधान के बाद अब वार्ड पंच को भी सम्मान देते हुए पंच परमेश्वर सम्मेलन होंगे। टिकट काटने के सवाल पर रणधीर ने कहा कि हर बार चुनाव में कमजोर व्यक्ति का टिकट कटता है। स्वच्छ छवि और जिताऊ चेहरे चुनाव में उतारे जाएंगे। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का राजनीतिक प्रस्ताव पारित
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों का राजनीतिक प्रस्ताव रखा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक कमलेश कुमारी और अजय राणा के अनुमोदन के बाद कार्यसमिति ने इसे पारित किया। इस प्रस्ताव के जरिये आगामी विधानसभा चुनाव तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का नया दौर, हिमाचल में भी विकास चारों ओर: अनुराग

Road map prepared for the himachal assembly elections in the meeting of the State bjp Working Committee
बैठक में सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहे। - फोटो : संवाद

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार से हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के प्रगति पथ पर तीव्रता से आगे बढ़ा है। गरीब कल्याण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार, कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास समेत तमाम ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें प्रदेश उपलब्धियों का गवाह बना है। अटल की तरह ही मोदी ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और इसीलिए हिमाचल की तरक्की उनकी प्राथमिकताओं में है। मोदी की नीतियों के चलते ही देश जिन सामानों का बड़ा आयातक था, आज हम उसके निर्यातक बने हैं। 

भाजपा सरकारों ने गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई हैं योजनाएं : खन्ना
 भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सही अर्थ समझना चाहिए। हमारी सरकार गरीबों की सेवा करते हुए गरीब कल्याण के एजेंडे पर काम करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे देश के गरीब पुरुषों और महिलाओं की सही स्थिति को देखते हुए अधिकतम योजनाएं बनाई हैं। हम कतार में सबसे आखिर में खड़े लोगों के लिए नीतियां बनाते हैं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और अपने कार्यकर्ताओं को और मजबूत बनाना है। सरकार ने हिमाचल में अधिक से अधिक परिवारों को लाभ दिया है, यह समय उनसे मिलने का है। हमें हर घर तक जाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के समग्र विकास के लिए अच्छा काम किया है। नेताओं के काम पर अपनी सरकार को जरूर दोहराएंगे।

लोगों के सहयोग से रिवाज बदलने और मिशन रिपीट में सफल होंगे: जयराम

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपलब्धियां हमें आगे बढ़ने में सहायक बनाती हैं। लेकिन चुनाव ही नहीं बल्कि जीवन में भी लक्ष्य को अर्जित करने के लिए दृढ़ संकल्प की जररूत होती है। जयराम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साफ मन और संगठन को आगे रखकर बढ़ने की प्रवृति से ही भाजपा के कार्यकर्ता का मूलभाव बनता है। उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से तय कार्यक्रमों के अनुरूप कार्य कर जीत में मदद मिलेगी।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से सीख लेकर संगठन प्रथम, राष्ट्र द्वितीय और अपने आपको अंतिम में रखकर जीवन मे आत्मसात कर कार्य करने का प्रण लेना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हमेशा एक सीखने वाला अनुभव होता है और इससे पूरे भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। हम हिमाचल में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेंगे और हमारे पास केवल एक मिशन है जो मिशन रिपीट है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed