फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road facility to villages in himachal pradesh

प्रदेश के डेढ़ सौ और गांवों को मिलेगी सड़क, केंद्र को भेजी लिस्ट

Wed, 31 May 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 May 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Road facility to villages in himachal pradesh

हिमाचल के डेढ़ सौ गांव सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश सरकार ने 875 करोड़ के 242 प्रोजेक्टों की सूची तैयार कर केंद्र को भेज दी है। इसमें 101 नई सड़कें, 13 पुल और 99 कच्ची सड़कों को पक्का किया जाना है। इसके अलावा 29 ऐसी सड़कें हैं, जिनको प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर बनाया है, उन्हें भी पक्का करने के लिए इस प्रोजेक्ट में शामिल किया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में हिमाचल सरकार ने प्रोजेक्ट को स्टेज वाइज बांटा है। स्टेज-वन में 35 सड़कों को लिया गया है। यह वह सड़कें हैं जो कच्ची हैं। इन्हें पक्का करने के लिए सरकार ने केंद्र से 157 करोड़ की डिमांड की है। इसी तरह स्टेज-वन और टू में 66 सड़कों का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


इसमें कच्ची सड़क बनाने के बाद टारिंग भी की जानी है। इसके लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से 218 करोड़ का बजट मांगा गया है। स्टेज-टू के तहत 99 सड़कों को पक्का किया जाना है। यह वह सड़कें हैं जिनका कार्य पहले हो चुका है। इसके लिए सरकार ने केंद्र से 370 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश सरकार ने अपने खर्च पर जो 29 सड़कें तैयार की हैं, इनके मरम्मत कार्य के लिए भी केंद्र से 104 करोड़ का बजट मांगा गया है।  पीएमजीएसवाई के तहत पहले बनी बनी सड़कों पर 13 नए पुलों के निर्माण को भी 26 करोड़ की डिमांड भेजी गई है। 


1100 करोड़ के प्रोजेक्ट का कार्य शुरू
इसी साल जनवरी 2017 में भी केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल को 1100 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन कार्य को आरंभ कर दिया है। 

पीएमजीएसवाई के तहत 875 करोड़ रुपये के 242 प्रोजेक्टों को तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। -एके अबरोल, चीफ इंजीनियर (पीएमजीएसवाई) लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed