फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road colasped in shimla

हाईकोर्ट के पास धंस रही सड़क, पड़ी दरारें

Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Road colasped in shimla
बैम्लोई सड़क के ढहने का खतरा
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट के पास बैम्लोई को जोड़ने वाली सड़क के धंसने का खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश से सड़क के किनारे बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं। यह हिस्सा भी सड़क से नीचे धंस गया है। यह कभी भी ढह सकता है।
स्थानीय कारोबारी का कहना है कि बारिश के कारण सड़क का पानी इस जगह से रिस रहा है जिससे यह जमीन धंस रही है। जमीन धंसने के साथ यहां खड़े देवदार के पेड़ भी ढह सकते हैं। इस सड़क के निचली तरफ उद्योग भवन की पार्किंग है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने यहां तिरपाल लगाने और नगर निगम से बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोअर बाजार टनल के लक्कड़ बाजार वाले सिरे पर भी जमीन धंस रही है। यहां मलबा भी टनल के प्रवेश द्वार पर गिरने लगा है। शहर में बारिश के चलते यूएस क्लब सड़क भी धंस चुकी है। इसके अलावा फ्लावरडेल एरिया में भी डंगा ढहने से सड़क बंद हो गई थी। स्थानीय पार्षद किमी सूद ने कहा कि मलबा हटाकर अब इस सड़क को सुचारु कर दिया है। रिज मैदान के पास पदमदेव परिसर को जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत का काम भी नगर निगम ने शुरू कर दिया है। इन सीढ़ियों की खस्ता हालत के चलते आए दिन लोग इससे गिरकर जख्मी हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed