फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road closed, Bolero camper driven down from hill with rope in kullu, video viral

हिमाचल: सड़क बंद, रस्सी के सहारे पहाड़ी से 100 मीटर नीचे उतारी बोलेरो कैंपर, वीडियो वायरल

Sun, 30 Jul 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन सप्ताह पहले हुई भारी बारिश व ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हैं। 

विज्ञापन
Road closed, Bolero camper driven down from hill with rope in kullu, video viral
रस्सी के सहारे पहाड़ी से नीचे उतारी बोलेरो कैंपर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन सप्ताह पहले हुई भारी बारिश और ब्यास में आई बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद हैं। लोग स्वयं ही सड़कें ठीक करने के साथ गाड़ियों को जान जोखिम में डालकर सड़क के पार पहुंचा रहे हैं। गड़सा-शियाह सड़क पंधारा में भूस्खलन से बंद है। दूसरी तरफ बोलेरो कैंपर फंसी थी। इसको लोगों ने पहाड़ी से नीचे उतारा। इसके लिए कैंपर में रस्सी बांधी हुई थी, लेकिन खतरा अधिक था। अगर थोड़ी सी चूक हो जाती तो हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से पहाड़ी से 100 मीटर नीचे कैंपर को उतारा गया। लोगों के मुताबिक इन दिनों फल और सब्जियों का सीजन चला हुआ है। बोलेरो कैंपर सड़क के दूसरी तरफ होने से कम से कम यहां से उनके उत्पाद मंडियों तक पहुंचा सकते हैं। बोलेरो कैंपर को पहाड़ी से नीचे उतारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed