फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accidents Himachal today, Five dead, one missing

Road Accident Himachal: दो सड़क हादसों में पांच की मौत, एक लापता

Thu, 01 Sep 2022 09:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा( रोहडू)/सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा( रोहडू)/सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है। 

विज्ञापन
Road Accidents Himachal today, Five dead, one missing
नेरवा-मीनस-विकासनगर सड़क कार हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है। शिमला जिले में नेरवा-मीनस-विकासनगर सड़क पर ईछाडी बांध से करीब छह किलोमीटर पहले एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के दो शव खाई में क्षत-विक्षत अवस्था में खाई में पड़े थे, जबकि एक गाड़ी की पिछली सीट में फंसा था। मृतकों में एक युवक नेरवा में  दुकान चलाता था, जिसकी पहचान दिलशाद(24) उर्फ दिल्ला पुत्र इब्राहिम, निवासी नेरवा के रूप में हुई है तथा दो अन्य युवकों की पहचान पामीश रांटा(34) पुत्र रमा नंद रांटा  व विक्रम हिमटा(31) पुत्र रमेश हिमटा निवासी कोटी सरांह ग्राम पंचायत पौड़िया के रूप में हुई है ।  जानकारी के अनुसार कार में तीनों युवक बुधवार देर रात 10:00 बजे के करीब नेरवा से विकासनगर (उत्तराखंड) की तरफ जा रहे थे । इस दौरान यह कार ईछाडी बांध से करीब छह किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 400 नीचे टौंस नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता दुर्घटनास्थल के सामने हिमाचल के सिरमौर क्षेत्र के लोगों को गुरुवार सुबह उस समय लगा जब उन्होंने खाई में एक लाल रंग के वाहन को गिरे देखा। इसकी सूचना उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को दी। इसके बाद कलसी पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनास्थल पर पंहुच कर शवों को खाई से बाहर निकाला। उत्तराखंड पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरान्त शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।

विज्ञापन


200 मीटर खाई में गिरी कार, दंपती की मौत, बेटी लापता
किन्नौर जिले के यूला संपर्क मार्ग पर बस स्टैंड के नजदीक कार के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दंपती की मौत हो गई है जबकि बेटी अभी तक लापता है। हादसा उस समय हुआ जब परिवार टापरी बाजार से यूला अपने की घर की आ जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय बचाव कार्य में लगे हुए हैं और देर शाम तक बेटी की तलाश जारी थी। पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब दंपती टापरी बाजार से अपने घर यूला की ओर कार में सवार जा रहे थे। इसी बीच बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर स्पेन पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। देर शाम तक पुलिस ने दंपती के शवों को बरामद कर लिया है जबकि बेटी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात तक लापता बेटी की तलाश करती रही। पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ डीएसपी भावानगर राजू भी शवों को गहरी खाई से निकालने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

साढ़े चार घंटे जूझते रहे एसडीआरएफ के जवान

 एसडीआरएफ के जवानों को 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालने में करीब साढ़े चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खाई गहरी होने की वजह से लोग क्षतिग्रस्त कार तक नहीं पहुंच पा रहे थे। सुबह सवा नौ बजे एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम सुरेश तोमर की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची। जवान किसी तरह 300 मीटर गहरी खाई में उतरे। दो शव खाई में इधर-उधर पड़े थे जबकि एक शव कार के अंदर फंसा था। जवानों ने कार में फंसे शव को निकालने के लिए खिड़की तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। एक जवान किसी तरह कार के अंदर घुसा और खिड़की के रास्ते ही शव को बाहर निकाला गया। अब शवों को सड़क तक पहुंचना चुनौती था। एक एक कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को सड़क पर पहुंचाया गया। यहां से 108 के माध्यम से विकासनगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। दोपहर दो बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ।

दिलशाद, पमेश और विक्रांत में थी गहरी दोस्ती
हादसे का शिकार हुआ दिलशाद नेरवा में सैलून चलाता था। उसका एक बेटा और बेटी है। दिलशाद की पमेश और विक्रांत से गहरी दोस्ती थी। पमेश और विक्रांत सेब व्यापारी थे। वे इसी सिलसिले में सहारनपुर गए थे। दोस्ती के चलते दिलशाद भी उनके साथ आया था। बुधवार की रात तीनों कार से हिमाचल से लौट रहे थे। इस दौरान इछाड़ी से छह किमी आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पमेश के भी दो बच्चे हैं जबकि विक्रांत की शादी नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतकों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed