{"_id":"61fe281add77b9767871f6a9","slug":"road-accident-in-kullu-the-car-rolled-in-the-ditch-the-driver-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में सड़क हादसा: पार्वती नदी में गिरी सूमो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में सड़क हादसा: पार्वती नदी में गिरी सूमो, चालक की मौत
Sat, 05 Feb 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:47 PM IST
सार
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि चालक की पहचान 25 वर्षीय गोपाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हेसीरा शरण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
खाई में लुढ़की गाड़ी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी को जोड़ने वाले भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चालक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात को हुआ है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जरी पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सरसाड़ी के पास एक टाटा सूमो पार्वती नदी में गिरी हुई थी।
विज्ञापन
चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चालक शुक्रवार रात को भुंतर से वापस अपने घर लौट रहा था। सरसाड़ी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि चालक की पहचान 25 वर्षीय गोपाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हेसीरा शरण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन