फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Dausa Rajasthan, workers of Lahaul Congress injured

Road Accident: राजस्थान के दौसा में बस-पिकअप में टक्कर, लाहौल कांग्रेस के सात नेता घायल

Fri, 16 Dec 2022 11:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 11:37 PM IST
सार

दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हिमाचल प्रदेश के जनजातीय लाहौल-स्पीति के कांग्रेस नेताओं की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस की एक पिकअप के साथ हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Road accident in Dausa Rajasthan,  workers of Lahaul Congress injured
विधायक रवि ठाकुर ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हिमाचल प्रदेश के जनजातीय लाहौल-स्पीति के कांग्रेस नेताओं की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस की एक पिकअप के साथ हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि लाहौल-स्पीति कांग्रेस के बस में सवार सात कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इनमें से दो महिला नेताओं की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य  नेताओं को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन


जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को दौसा में लौटते रास्ते में खाना खाने जाते वक्त हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में लाहौल-स्पीति महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शशि किरण और कांग्रेस नेता राजकुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। चोट अधिक होने से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि हादसे में घायल पांच अन्य कांग्रेस नेताओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।  कहा की जिस गाड़ी के साथ उनकी बस की टक्कर हुई उसमें सवार तीन लोगों को मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed