{"_id":"624b273d57a969578213faad","slug":"road-accident-in-chamba-scooty-fell-in-a-khadd-jethani-died-devrani-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में सड़क हादसा: स्कूटी खड्ड में गिरने से जेठानी-देवरानी की मौत, लापता महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में सड़क हादसा: स्कूटी खड्ड में गिरने से जेठानी-देवरानी की मौत, लापता महिला का शव मिला
Tue, 05 Apr 2022 11:47 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:47 AM IST
सार
सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक स्कूटी के साल खड्ड में गिरने से लापता महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद हो गया है। सुबह एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
चंबा में हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश चंबा-साहो मार्ग पर मच्छराली नामक स्थान पर सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक स्कूटी के साल खड्ड में गिरने से लापता महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद हो गया है। सुबह एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शव खड्ड से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। रिश्ते में देवरानी और जेठानी स्कूटी सीखने के लिए सोमवार शाम को अपने घर से चंबा-साहो मार्ग पर निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी को खड्ड में गिरता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एसडीएम की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खड्ड में उतरकर महिलाओं की तलाश शुरू की। देर रात एक महिला के मिलने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरी लापता महिला की तलाश के लिए देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाए रखा। मंगलवार सुबह लापता महिला का शव नदी से मिला है। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय रितु पत्नी संजय व 28 वर्षीय प्रीति पत्नी कर्ण निवासी लुढेरा, डाकघर बरौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन