Himachal News: एचआरटीसी की बस पलटी, 18 यात्री घायल, परिचालक समेत तीन आईजीएमसी रेफर; यहां पेश आया हादसा
सोलन जिले के अर्की के सरयांज में एचआरटीसी की बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। बस शीलघाट से शिमला जा रही थी।
विस्तार
अर्की उपमंडल की सरयांज-पिपलूघाट संपर्क मार्ग पर शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इससे 18 यात्री घायल हो गए। परिचालक समेत तीन लोगों को हालत गंभीर होने पर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे हुआ। बस शीलघाट से शिमला जा रही थी। सरयांज से करीब एक किलोमीटर आगे पिपलुघाट में बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस में प्रेशर पाइप फट गया और ब्रेक जाम हो गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। दुर्घटना में कुल 18 यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक समेत तीन लोगों को गंभीर हालत होने पर आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं अर्की अस्पताल से शाम तक प्राथमिक उपचार के बाद 12 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। तीन को निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है, हालांकि उनकी हालत सामान्य है।
ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते पहाड़ी से टकराई बस
बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस सड़क पर पलट गई। अगर बस खाई की तरफ गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएम शिमला देवासेन नेगी ने कहा कि सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम हादसे की जांच कर रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि बस कैसे पलटी। वहीं, घटना पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दुख प्रकट कर प्रशासन को घायलों की हरसंभव मदद करने के आदेश दिए।
शेर सिंह (60) पुत्र कृष्ण गांव बुईला, डाकघर सरयांज अर्की, पायल (16) पुत्री अमर चंद गांव दवारी डाकघर मटेरनी अर्की, सुनीता (37) पत्नी जय सिंह गांव कुंहर अर्की, मनीषा (15) पुत्री सुखदेव गांव मनोल (सरयांज), द्रोपदी (60) पत्नी रामदास गांव चौरंटू, कमलजीत (13) पुत्र संतोष कुमार गांव जयावडा़, कपिल (26) पुत्र मदन लाल गांव मटोग डाकघर कुंहर, बलदेव (52) पुत्र सुंदर राम गांव पंबड़ डाकघर सरयांज, राकेश (41) पुत्र रोशन लाल गांव मटोग, डाकघर कुंहर, तानिया पुत्री कमलेश कुमार गांव दयोथल डाकघर कुंहर, गौरव (18) पुत्र शीश राम गांव बुईला, डाकघर सरयांज, गोपाल (18) पुत्र राम लाल गांव घड़याच, डाकघर कुंहर, जागृति (14) पुत्री महेंद्र गांव मनोल, डाकघर सरयांज, भगत राम (47) पुत्र जगदीश चंद गांव लड़ोग, राम चंद (63) पुत्र नरपत राम गांव सारड़ा डाकघर कुंहर, नरेंद्रा कुमारी (50) पत्नी कामदेव गांव पनियारा डाकघर डलहोग, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर), नरेंद्र कुमार (18) पुत्र संतराम गांव मटोग डाकघर कुंहर।
परिचालक हीरा लाल (47) पुत्र शीश राम गांव पोखटु डाकघर मांझू, दीपा (25) पत्नी प्रकाश चंद गांव कुंहर, दीक्षित ठाकुर (17) पुत्र नरेश गांव हरथु।
शीलघाट में बस में बैठी थी। जैसे ही यह बस सरयांज से आगे पिपलुघाट की ओर जा रही थी तो अचानक बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई।- सुनीता बस यात्री
घड़याच से बस में बैठा था। कुछ ही दूरी पर अचानक जोर की आवाज हुई और बस पलट गई। बस में चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। लोग चीक पुकार करते बस से बाहर निकलते रहे।- रामचंद्र बस यात्री
बस लेकर सरयांज से पिपलूघाट की ओर जा रहा था तो बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इस तकनीकी खराबी की स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ से काम लिया गया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस सड़क पर ही पलट गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।- राकेश कुमार, बस चालक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.