फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ritz construction work strat soon

धंसते रिज मैदान को बचाने के लिए अगले माह शुरू होगा काम

Tue, 22 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ritz construction work strat soon
डीएफओ ने नगर निगम और लोनिवि को भेजा मंजूरी पत्र, अब पेड़ भी काट सकेंगे
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बजट जारी करने को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने का प्रोजेक्ट आखिरकार सिरे चढ़ने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब इसे अवार्ड करने के लिए मंजूरी मांगी है।
वन विभाग ने भी मंगलवार को मौके पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मंजूरी पत्र नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। मौके पर जो पेड़ हैं, उन्हें काटने के लिए अलग से विभाग मंजूरी देगा। विधि विभाग से रिज पर निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने भी नगर निगम को काम शुरू करने के लिए कह दिया है। अभी तक इस प्रोजेक्ट पर विवाद था। इस जगह से रिज बचाने का स्ट्रक्चर बनना है, वह जमीन जायज सरकार किस्म की थी। इस पर पेड़ काटने के लिए वन विभाग ने मंजूरी नहीं दी थी। विभाग का तर्क था कि एफसीए के तहत ही इस पर मंजूरी ली जा सकती है। निगम का तर्क था कि कृष्णानगर में इसी तरह की किस्म पर गरीबों के आशियाने बनाए हैं। मामला विधि विभाग को भेजा गया। विभाग ने कानूनी पेच देखने के बाद इस पर निर्माण की मंजूरी दे दी है। रिज बचाने के लिए करीब चार मंजिला स्ट्रक्टर बनना है। यह स्ट्रक्चर तिब्बती मार्केट से ठीक ऊपर से तैयार होना है। इसके बनने से रिज का गेयटी के सामने वाला हिस्सा चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से मिलेगा पैसा
प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा जारी होना है। प्रबंधन ने इसकी मंजूरी दे दी है। रिज मैदान बीते दस साल से लगातार धंस रहा है। इससे तिब्बती मार्केट को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणकार्य शुरू करने की दी मंजूरी: डीएफओ
रिज को बचाने के प्रोजेक्ट का काम शुरू करने के लिए नगर निगम को मंजूरी पत्र मंगलवार को भेज दिया है। निगम अब तुरंत मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवा सकता है।

-अनीता भारद्वाज, डीएफओ शिमला शहरी
जल्द काम शुरू करवाने की तैयारी : अभियंता
रिज बचाने के प्रोजेक्ट के लिए पहले ही टेंडर कॉल कर दिए थे। अब इसे अवार्ड करने के लिए मंजूरी मांगी है। प्रयास है कि अप्रैल मई में निर्माणकार्य शुरू करवा दिया जाए।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed