Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Risk of pneumonia in children during cold weather; preventive teams to reach every household

Shimla News: ठंड में बच्चों पर निमोनिया का खतरा, घर-घर पहुंचेगी बचाव टीमें

Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Risk of pneumonia in children during cold weather; preventive teams to reach every household
पांच साल तक के बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस, 28 फरवरी तक चलेगा सांस अभियानशिशु मृत्यु दर में कमी लाना स्वास्थ्य विभाग की पहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दियों में बच्चों को निमोनिया से बचाने और इससे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को निमोनिया से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी।
विभाग ने इसके लिए आशा वर्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के दौरान पांच साल तक के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि उन्हें निमोनिया के गंभीर खतरे से बचाया जा सके। जिले में यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत लोगों को निमोनिया के कारणों, लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्दियों में बच्चों को निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। लक्षणों को नजरअंदाज करने और देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण बच्चों की स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभिभावकों को बच्चों को ठंड से बचाने, साफ-सफाई रखने और उचित पोषण देने के बारे में भी जानकारी देंगी। साथ ही बच्चों में बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य समय रहते निमोनिया की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले और बच्चों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हो सकते हैं निमोनिया के लक्षण
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने बताया कि बच्चों का खाना-पीना छोड़ना, तेज बुखार, खांसी-जुकाम बढ़ना, तेजी से सांस चलना और सांस लेते समय छाती का नीचे की ओर धंसना निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा झटके आना, सुस्ती और सामान्य से अधिक नींद आना भी खतरे के संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर अभिभावकों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।



कोट
जिले में 28 फरवरी तक सांस अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को निमोनिया से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी और इससे बचने के उपायों की जानकारी देंगी।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article