फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rishi dhawan selected for t-20 series againest australia.

धवन ने खोला विकेटों का खाता, टी-20 भी खेलेंगे

Sun, 24 Jan 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 24 Jan 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
rishi dhawan selected for t-20 series againest australia.

हिमाचल के रणजी स्टार ऋषि धवन ने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में विकेटों का खाता खोल लिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी वन-डे में मंडी के धवन ने पहला विकेट हासिल किया। पहले दो मैचों में धवन एक भी विकेट नहीं ले सके थे।

विज्ञापन


शनिवार को धवन ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का खाता खोल लिया। धवन को विकेट मिलते ही हिमाचल में प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मंडी में प्रशंसकों ने धवन को विकेट मिलने की खुशी में पटाखे फोड़े। हालांकि, इस मैच में धवन ने काफी महंगी गेंदबाजी की, लेकिन प्रशंसकों में इस बात की खुशी है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता नहीं देख सका सुनहरा क्षण
टीम इंडिया से पहला विकेट लेने का सुनहरा पल ऋषि के माता-पिता नहीं देख पाए। इस दौरान उनकी एलईडी में तकनीकी खामी आ गई। चंडीगढ़ से आए फोन से ऋषि के पिता आरपी धवन को यह सूचना दी गई।


इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्रिकेटर ऋषि धवन के पिता आरपी धवन ने बताया कि पांचवें वन-डे में धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का खाता खोल लिया। उन्होंने ऋषि के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed