फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rift in Himachal BJP reached cm jairam thakur office

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई भाजपा संगठन की गुटबाजी

Fri, 02 Aug 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rift in Himachal BJP reached cm jairam thakur office
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

प्रदेश भाजपा में उठे सियासी तूफान का असर अब कांगड़ा और ऊना से सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक ओहदेदार को हटाने के लिए संगठन और संघ का एक खेमा जुट गया है। उधर, सरकार के ही कुछ मंत्री और संगठन का दूसरा धड़ा ओहदेदार के पक्ष में आ गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस सियासी भंवर में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।  

विज्ञापन


सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सियासी व्यक्ति की तैनाती की गई। उनके जिम्मे मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण काम दे दिए हैं। इस ओहदेदार की यही शैली कुछ राजनेताओं को पसंद नहीं आई। इसी के बाद कांगड़ा और ऊना में चल रहे सियासी हंगामे के बीच संगठन के नेताओं ने इस ओहदेदार को भी हटाने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आरएसएस के जरिये इस पदाधिकारी को हटाने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जा रहा है। चूंकि, ओहदेदार ने किसी भी और पद पर जाने को लेकर चुप्पी साध ली है। साथ ही ओहदेदार के पक्ष में कुछ मंत्री, एबीवीपी और भाजयुमो के नेता खुलकर मुख्यमंत्री से नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब कांगड़ा की सियासी गुटबाजी को साधने में जुटे मुख्यमंत्री के लिए अपने ही कार्यालय की गुटबाजी को साधाने की चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि, विधानसभा के मानसून सत्र से पहले इस सियासी बदलाव का सत्र पर असर होने का हवाला देकर इसे टालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed