{"_id":"6e3886172e5b020cf51beed5a5b64173","slug":"revised-schedule-of-9th-and-11th-class-exam-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख से होंगी नौवीं-11वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस तारीख से होंगी नौवीं-11वीं की परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में एकाएक आए बदलाव के कारण हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल किया है। स्कूलों की आंतरिक परीक्षाओं की तिथि में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश शिक्षा विभाग ने नौवीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षाओं का भी नया शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में नौ मार्च से शुरू होंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि नौवीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 से 18 मार्च तक होंगी। जमा एक की वार्षिक परीक्षाएं नौ से 25 मार्च तक स्कूलों में ली जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निदेशक उच्चतर शिक्षा से उन्हें प्रपत्र मिला है। इसमें नया शेड्यूल दिया है। इससे पहले नौवीं कक्षा की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलनी थीं, जबकि जमा एक की वार्षिक परीक्षाएं तीन से 20 मार्च तक रखी गई थीं।
विज्ञापन