{"_id":"5777d3f44f1c1bd04979b3cb","slug":"review-of-cooperative-societies-working-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों सहकारी सभाओं के कामकाज की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों सहकारी सभाओं के कामकाज की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
कर्ण सिंह, सहकारिता मंत्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार राज्य की हजारों सहकारी सभाओं के कामकाज की जांच करेगी। इसमें कायदे-कानून ताक पर रखने वाली को-ऑपरेटिव सोसाइटी नपेंगी। सरकार कई सभाओं की कार्यशैली ठीक नहीं होने की शिकायतों पर गंभीर है। सरकारी सहायता का दुरुपयोग करने वाली तमाम सभाओं पर सख्ती की जाएगी। सरकार ने तमाम सभाओं के रिकार्ड को खंगालने की तैयारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सहकारिता निदेशालय के तहत हजारों सभाएं पंजीकृत हैं। इनमें तमाम तरह के व्यवसाय से जुड़ी सहकारी सभाएं हैं। प्रदेश में बडे़ बैंकों का रूप धारण कर चुकी कुछ सभाएं भी इस सहकारिता विभाग के दायरे में आती हैं। इनके अतिरिक्त दुग्ध
विज्ञापन
उत्पादन, कृषि कार्यों आदि से लेकर तमाम छोटे-बड़े कामकाज में जुड़ी सभाएं भी इनमें आती हैं। इन्हें कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलता रहता है। इनके चुनाव और क्रियाकलाप सरकार की ओर से बनाए गए कायदे-कानूनों के तहत होते हैं। इसमें कई सहकारी सभाओं में बडे़ स्तर पर अनियमितताओं की भी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
सहकारी सभाओं के कामकाज की छानबीन की जाएगी। इनकी कार्यशैली को बेहतर बनाया जाएगा। इनकी जवाबदेही भी तय होगी। जल्द इस बारे में समीक्षा होगी। -कर्ण सिंह, सहकारिता मंत्री