फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   retired employee of postal department discussed their demands

पोस्टल पेंशनरों का मासिक भत्ता बढ़ाया जाएः संघ

Mon, 30 Jun 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jun 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
retired employee of postal department discussed their demands

अखिल भारतीय पोस्टल एवं रेलवे मेल सर्विस पेंशनर्स संघ से जुडे़ कर्मचारियों ने मांग की है कि पोस्टल और आरएमएस से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मासिक भत्ता कम से कम 2000 रुपये मासिक किया जाए।

विज्ञापन


यह मात्र 300 रुपये है। गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की सूरत में इलाज का खर्च रिइंबर्समेंट किया जाए। संघ का प्रथम प्रदेश स्तर का अधिवेशन 29 जून को रोटरी क्लब शिमला में हुआ।
विज्ञापन


इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पोस्टल एवं आरएमएस के पेंशनरों की मुख्य मांगों पर अगली रणनीति बनाई गई। मांग की गई कि पेंशनरों को 65 वर्ष की आयु के बाद मूल पेंशन पर 10 प्रतिशत की वृद्घि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 70 वर्ष के बाद 20 प्रतिशत, 75 साल के बाद 30 प्रतिशत, 80 वर्ष के बाद 50 प्रतिशत, 85 वर्ष के बाद 90 प्रतिशत और 90 साल के बाद 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।

वर्तमान में मूल वेतन का 50 प्रतिशत वेतन पेंशनरों को देय है। यह कम है। इसलिए मूल वेतन का 70 प्रतिशत मूल वेतन पेंशनरों को दिया जाए। महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत को मूल वेतन में समायोजित किया जाए।


शेष बकाया देय महंगाई भत्ता मूल वेतन में 50 प्रतिशत तत्काल अदायगी की जाए। केंद्र की अधिसूचना के अनुसार सातवें वेतन आयोग का गठन करके सितंबर 2013 के बाद मूल पेंशन के अतिरिक्त 25 प्रतिशत अंतरिम राहत को तत्काल बढ़ोतरी करके अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed