फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Retaining wall collapses near The Ridge; 4 vehicles damaged by falling tree in Chamiyana.

Shimla News: रिज के पास डंगा गिरा, चमियाना में पेड़ गिरने से 4 वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Retaining wall collapses near The Ridge; 4 vehicles damaged by falling tree in Chamiyana.
चर्च के पास डंगा गिरने के बाद बेरिकेडिंग
विज्ञापन

सड़क पर नाले का पानी बहने से बंद रही आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान पर क्राइस्ट चर्च के पास बना डंगा सोमवार सुबह अचानक दरक गया। इसका मलबा सड़क पर आ गया। यहां अभी और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

रानी झांसी पार्क को जोड़ने वाली सड़क पर लगा डंगा रिट्ज परिसर को जाने वाली सड़क को मजबूती देता है। पिछले काफी समय से इस डंगे में दरारें आ गईं थी। यह बाहर की ओर फूलने लगा था। गनीमत यह रही कि किसी को चोटें नहीं लगी। अब मौके पर बेरिकेडिंग कर दी है। बारिश का पानी इसमें न रिसे, इसके लिए तिरपाल बिछाए हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने दोपहर के समय मौके का दौरा किया। निर्देश दिए कि सोमवार रात से ही डंगे की मरम्मत का काम शुरू किया जाए। चार दिन के भीतर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चमियाना में चीड़ का सूखा पेड़ तेज हवा से सड़क पर गिर गया। इससे सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों को नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचे और गाड़ियों से पेड़ को हटाया। संजौली के बॉथवेल के पास भी निर्माणाधीन मकान के नीचे से भूस्खलन हुआ है। इससे पैदल रास्ता टूट गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने निगम प्रशासन को कटिंग के बाद बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों-रास्तों पर पानी बहने से आवाजाही बंद
शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में भारी बारिश से नाले उफान पर आ गए। कचरे के चलते कई जगह नाले बंद हो गए जिससे गंदा पानी कचरे समेत सड़कों पर आ गया। कार्टरोड पर घोड़ा अस्पताल के पास भी सड़क पर कचरा फैल गया। कैथू में नाले का पानी सड़क पर बहने से पैदल आवाजाही बंद रही। लोगों का कहना है कि नगर निगम को सभी नालों की सफाई करनी चाहिए। शहर में अभी भी ज्यादातर नाले बंद पड़े हैं। इससे बारिश होते ही इनका पानी सड़कों और रास्तों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article