फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   result declared by university

Shimla News: एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी डाटा साइंस का परिणाम घोषित

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
result declared by university
पीएचडी कोर्स वर्क केमिस्ट्री का परिणााम सौ फीसदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित की पीएचडी कोर्स वर्क, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी डाटा साइंस के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि की परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क केमिस्ट्री का परिणाम सौ फीसदी रहा है। पीएचडी कोर्स वर्क कंप्यूटर साइंस का 94.12 फीसदी, जूलॉली का 80 फीसदी, बॉटनी का पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम सौ फीसदी रहा है। इसके अलावा एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के पहले सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है। डिप्लोमा इन डाटा साइंस के पहले और दूसरे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है। पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के पहले सेमेस्टर का 78.11 फीसदी, दूसरे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है। एमए राजनीति विज्ञान के घोषित नतीजों में पहले सेमेस्टर का परिणाम 98.62 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का परिणाम 94.40 फीसदी रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परिणाम को छात्र अपने लॉग इन आईडी का उपयोग कर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed