फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   residential colony for mc employees.

नगर निगम कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Wed, 22 Oct 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Oct 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
residential colony for mc employees.

नगर निगम के कर्मचारियों के लिए सूजी लाइन में नई आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। 2.26 करोड़ की राशि से सब्जी मंडी से सटे सूजी लाइन में तीन ब्लॉक बनाए जाएंगे। तीन ब्लॉक में 24 फ्लैट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


निगम के कर्मचारियों के लिए यह आवासीय कॉलोनी एक साल के भीतर बनाई जाएगी। बुधवार को नगर निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर संजय चौहान ने यह घोषणा की।
विज्ञापन


महापौर ने अफसरों को आवासीय कॉलोनी का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सूजी लाइन में नगर निगम की आवासीय कॉलोनी के पीछे पड़ी खाली भूमि में नई कॉलोनी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर भी हुई चर्चा

बुधवार को हुई बैठक में महापौर ने शहर में बनाए जाने वाले सार्वजनिक शौचालयों, पार्किंगों, लिफ्ट के समीप तहबाजारियों के लिए आजीविका भवन और रिज मैदान के समीप और तिब्बती मार्केट के ऊपर वाले स्थान पर बहुमंजिला व्यवसायिक परिसर का निर्माण भी जल्द पूरा करने के आदेश दिए।


महापौर संजय चौहान ने साल 2014-15 के बजट की घोषणाओं को समय पर पूरा करने की अफसरों को विशेष हिदायत दी। बैठक के दौरान सुस्त कार्यप्रणाली अपनाने वाले अफसरों की क्लास भी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed