फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reshuffle: Department in lieu of four IAS officers in Himachal after ministers displeasure

फेरबदल: मंत्रियों की नाराजगी के बाद हिमाचल में चार आईएएस अफसरों के बदले विभाग

Thu, 21 Apr 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

12 अप्रैल को जारी 20 आईएएस अफसरों की तबादला सूची को लेकर कुछ मंत्रियों ने नाराजगी जताई थी। मंत्रियों की आपत्ति पर कार्मिक विभाग ने कुछ तबादलों को होल्ड कर दिया था। बुधवार शाम को कार्मिक विभाग ने दोबारा सूची जारी की है।

विज्ञापन
Reshuffle: Department in lieu of four IAS officers in Himachal after ministers displeasure
आईएएस अफसर राखिल काहलो, मनमोहन शर्मा, रुपाली ठाकुर व किरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों की नाराजगी के बाद कार्मिक विभाग ने आठ दिन बाद चार आईएएस अफसरों के विभाग दोबारा बदल दिए हैं। बुधवार को सात आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। 12 अप्रैल को जारी 20 आईएएस अफसरों की तबादला सूची को लेकर कुछ मंत्रियों ने नाराजगी जताई थी। मंत्रियों की आपत्ति पर कार्मिक विभाग ने कुछ तबादलों को होल्ड कर दिया था। बुधवार शाम को कार्मिक विभाग ने दोबारा सूची जारी की है। शहरी विकास विभाग के निदेशक पद से मनमोहन शर्मा को हटाकर प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी शिमला और शिमला जल प्रबंधन निगम का कार्यभार सौंपा गया था। संशोधित आदेशों के तहत इन दो कार्यभार के साथ निदेशक शहरी विकास विभाग का जिम्मा भी वापस सौंप दिया गया है। निदेशक शहरी विकास विभाग के पद पर रूपाली ठाकुर को नियुक्ति दी गई थी। अब रूपाली को महिला एवं बाल विकास विभाग का निदेशक लगाया है।

विज्ञापन


जेएम पठानिया को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और वित्त की जगह पहले भेजा गया। अब उन्हें वापस एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक के पद पर भेजा है। एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद के लिए स्थानांतरित की गईं रीमा कश्यप को विशेष सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन लगाया गया है। अन्य तबादलों में महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक राखिल काहलों को मंडलायुक्त मंडी के पद पर तैनाती दी है। उद्योग विभाग में सहायक नियंत्रक स्टोर के पद पर नियुक्त किरण भड़ाना को विशेष सचिव ऊर्जा और विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर कार्यरत गोपाल चंद को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और वित्त लगाया गया है। एचएएस सुनीता कापटा को सहायक नियंत्रक स्टोर उद्योग विभाग के पद पर भेजा गया है। उधर, गृह विभाग ने छुट्टी पर गए रमन शर्मा को पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed