फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Reservation rosters issued by these districts for panchayat and urban bodies elections

हिमाचल: पंचायत चुनाव के लिए इन जिलों ने जारी किए आरक्षण रोस्टर

Fri, 18 Dec 2020 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/केलांग(लाहौल-स्पीति) चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/केलांग(लाहौल-स्पीति) चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Reservation rosters issued by these districts for panchayat and urban bodies elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। चंबा जिले में पंचायत प्रधान, जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति वार्ड के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है। वहीं, जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को पंचायत समिति के 15 और जिला परिषद के 54 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी किया। पंचायत समिति हमीरपुर और बमसन का आरक्षण रोस्टर शुक्रवार को जारी हो गया। आरक्षण रोस्टर के इंतजार में बैठे चाहवानों का इंतजार तो खत्म हो गया, लेकिन इससे कई लोगों को मन मुताबिक रोस्टर न आने से झटका भी लगा है। बीडीसी हमीरपुर के सभी 15 वार्डों में से पांच वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनारक्षित वार्डों में फरनोहल, नारा, दड़ूही, ख्याह लोहाखरियां और दरोगण पति कोट शामिल है।

विज्ञापन


जंगलरोपा, बजूरी, नेरी, कुठेड़ा और अणु वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।  सेर बलौणी और बस्सी झनियारा अनुसूचित जाति के लिए, मझोग सुल्तानी और बल्ह अनुसूचित जाति की महिलाओं के आरक्षित है। ब्रहालड़ी वार्ड पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। उधर, बीडीसी बमसन के सभी 23 वार्डों में से 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। अनारक्षित वार्डों में भटेड़, बराड़ा, समीरपुर, कंज्याण, दिम्मी, लंबलू, अम्मण और बधानी शामिल है। बजरोल, चारियां दी धार, ग्वारडू, दरब्यार, डुग्घा, भरनांग, नाड़सी, गसोता और चंबोह को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। उटपुर, बारीं और धलोट अनुसूचित जाति के लिए, सिकांदर, चमनेड़ और कालेअंब को अनुसूचित जाति की महिलाओं के आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


बीडीसी सुजानपुर के 15 में से 4 वार्ड अनारक्षित
 बीडीसी सुजानपुर के सभी 15 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 15 वार्डों में से 4 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। अनारक्षित वार्डों में बीड़बगेहड़ा, जंगल, चबूतरा और करोट शामिल हैं। डेरा, ठाणा धमड़ियाणा, सपाहल, लंबरी और री महिलाओं के लिए आरक्षित है। बैरी और पटलांदर अनुसूचित जाति के लिए, जबकि पनोह और चमियाणा अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। दाड़ला वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा खैरी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा का रोस्टर नीचे क्लिक कर देखें

पंचायत समिति का रोस्टर

जिला परिषद का रोस्टर

वहीं मंडलायुक्त के कोर्ट में पुनर्सीमांकन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने के बाद जिला परिषद मंडी के वार्डों का रोस्टर शुक्रवार देर शाम जारी हुआ।  इसके तहत 36 में से 18 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।

यहां क्लिक कर देखें

20 वर्ष बाद नगर पंचायत नादौन में प्रधान पद अनारक्षित

करीब 20 वर्ष बाद नगर पंचायत नादौन में प्रधान पद अनारक्षित घोषित हुआ है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में नगर पंचायत नादौन में अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित किया गया है। जिसे लेकर उम्मीदवारों में भी प्रसन्नता की लहर है। इस बार नगर पंचायत में 3 वार्ड आरक्षित हैं और 4 वार्ड अनारक्षित हैं। नगर पंचायत में इस बार 3 हजार 366 मतदाता सात पार्षद चुनेंगे। हालांकि, मतदाताओं की संख्या में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है।

अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक पार्टियों ने नगर पंचायत में भी अपने समर्थक उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी आरंभ कर दी है। यहां पिछली बार नगर पंचायत के सातों वार्डों पर कांग्रेस समर्पित उम्मीदवारों का कब्जा रहा। इस बार सातों बार्डों में कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। स्थानीय लोगों नरेश, रमेश, अजय, विजय, चमन, यशपाल, कार्तिक, देवेंद्र, विजय, संजय, रामस्वरूप, रमेश आदि ने कहा कि इस बार स्वच्छता और शहर का विकास प्रमुख मुद्दा रहने वाला है। 

लाहौल-स्पीतिपंचायत प्रधान, जिला परिषद का रोस्टर

 पंचायत चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। लाहौल-स्पीति जिप अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।  अध्यक्ष ब्लॉक समिति लाहौल का पद अनुसूचित जनजाति के लिए ओपन रखा गया है। जिप के वार्ड उदयपुर, त्रिलोकनाथ, कोलंग और लोसर को एसटी ओपन रखा गया है। जाहलमा, सिस्सू, सगनम और काजा वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया है। वरपा वार्ड को इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत, वार्ड पंच, जिप और ब्लॉक समिति का रोस्टर जारी कर दिया गया है। पुनर्सीमांकन के बाद लाहौल-स्पीति में पंचायतों की संख्या 41 से बढ़ कर 45 हुई है। लाहौल की 32 पंचायतों में से 16 पद अनुसूचित जनजाति ओपन और 16 पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ब्लॉक समिति के कुल 15 वार्डों में 7 पद अनुसूचित जनजाति महिला, एक पद अनुसूचित जाति महिला और सात पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

चंबा पंचायत प्रधान पदों का रोस्टर

चंबा जिला के सात विकास खंडों की ग्राम पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है। रोस्टर जारी होने के बाद कई पंचायत प्रतिनिधियों का दोबारा चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है। रोस्टर में बड़ा फेरबदल हुआ है। भटियात ब्लॉक में सबसे ज्यादा 19 प्रधान पद अनारक्षित हैं। 304 पंचायतों वाले जिला चंबा की 75 पंचायतों को रोस्टर में अनारक्षित रखा गया है। वहीं ब्लॉक पांगी व भरमौर में अनारक्षित श्रेणी से कोई भी उम्मीदवार नहीं होगा।

भटियात ब्लॉक में बनीखेत, नगाली, चूहन, बगढ़ार, समलेऊ, सुदली, चलामा, घटासनी, ककीरा कस्बा, होबार, जतरूण, कुडणू, रजैं, सिहुंता, कथेट, धरूं, काथला, बिन्ना पंचायतें अनारक्षित हैं।  सलूणी ब्लॉक से ओहरा, भुनाड़, दिघाई, डियूर, कंगेड़, करवाल, लिग्गा, मांझली, पिछला डियूर, पुखरी, सिमणी, सियुला, सूरी, ठाकरमट्टी, वांगल अनारक्षित तय हुई है। ब्लॉक मैहला की ग्राम पंचायत रठियार, कोलका, सराहन, गुवाड़, कुनेड़, लोथल, बैली, जटकरी, दाड़वी, बख्तपुर, कीड़ी, चड़ी, टपूण व चंबा ब्लॉक से चीलबंगला, द्रड्डा, कोहलड़ी, कुठेड़, राजपुरा, रिंडा, रूपणी, साच, उदयपुर, चंबी, टिकरी अनारक्षित श्रेणी में हैं। विकास खंड तीसा की कुुठेड़ बुद्दोड़ा, हरतवास, सत्यास, घुलेई, टेपा, भंजराड़ू, पद्दर, थल्ली, गडफरी, भराड़ा, देहरा, आयॅल, चीह, नेरा, बिहाली, चिल्ली, भलोड़ी पंचायतें अनारक्षित श्रेणी के लिए रहेंगी। 

 69 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिले की 69 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत मोरनू, बैली, मनोला, जियुंता, पदरोटू, नैणीखड्ड, ककीरा जरेई, खडेडा, अवाहं, खरगट, टिकरी, धुलारा, मोतला, मोरठू, मलूूंडा। ब्लॉक सलूणी की ग्राम पंचायत कंधवारा,भड़ेला, भजोत्रा, भलेई, ब्याणा, ब्रंगाल, डांड, हिमगिरी,  खड़जौता, खरल, लनोट, नड्डल, सेरी व हडला। विकास खंड मैहला में बसोधन, गुराड़, बंदला, लेच, पियूहरा, गैहरा, किलोड़, उटीप, लुड्डू,  कुम्हारका, धिमला, फागड़ी, गाण। विकास खंड चंबा में औड़ा, बरौर, हरिपुर, कंदला, कियाणी, प्रौथा, पद्दर साहो, सरोल, सुंगल, घघरौता निहुंई। तीसा ब्लॉक में शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, जुनांस, गुईला, बैरागढ़, देवीकोठी, तीसा-1, टिकरीगढ़, भगेईगढ़, चरड़ा, चांजू, दयोला, सपरोट, बणंतर व सिरी पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

एससी महिलाओं के लिए 32 और एसटी 53 प्रधान पद आरक्षित
एससी श्रेणी महिलाओं के लिए जिला भर में 32 प्रधान पद आरक्षित हुए हैं। इनमें भटियात व सलूणी ब्लॉक से छह, मैहला से पांच, चंबा से सात, तीसा से आठ व भरमौर व पांगी में यह पद शून्य रखे गए हैं। अनुसूचित जाति ओपन के लिए 27 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए 53 प्रधान पद,  एसटी ओपन श्रेणी के लिए 43 पर आरक्षित किए गए है। अन्य पिछड़ा वर्ग से भटियात में ओबीसी में दो और ओबीसी महिला श्रेणी से तीन पद आरक्षित किए गए हैं। 

जिला परिषद-पंचायत समिति में भी रहेगा महिलाओं का दबदबा

जिला कांगड़ा में इस बार पंचायती राज चुनावों में महिला शक्ति का दबदबा रहेगा। जिला परिषद सदस्यों के घोषित आरक्षण रोस्टर में जहां 27 महिलाओं, वहीं पंचायत समिति सदस्यों के आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।  जिलाधीश राकेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को पंचायत समिति के 15 और जिला परिषद के 54 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी किया। रोस्टर के अनुसार जिला कांगड़ा में जिला परिषद सदस्यों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए छह पद आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जाति के लिए छह, अनुसूचित जनजाति महिला के दो, अनुसूचित जन जाति के लिए एक पद आरक्षित किया गया है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिलाओं के लिए चार, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं जिले में महिलाओं के लिए 15 और 16 वार्डों को अनारक्षित घोषित किया गया है। 

पंचायत समिति में इन्हें मिलेगा ताज
वहीं जिले की 15 पंचायत समितियों में अनुसूचित जाति महिला के दो, अनुसूचित जाति के एक, अनुसूचित जनजाति महिला के एक, अनुसूचित जनजाति के लिए एक और अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला के लिए एक, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भी एक वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके अलावा महिलाओं के चार और पांच समितियों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed