फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Research tanda medical college reveals: imbalance in urinary iodine concentration of 73 percent pregnant women

शोध में खुलासा: 73 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के मूत्र आयोडीन सघनता में असंतुलन

Tue, 21 Dec 2021 02:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 02:32 PM IST
सार

शोध हिमाचल प्रदेश में 202 गर्भवती महिलाओं पर सितंबर-दिसंबर 2019 के दौरान एक समुदाय-आधारित क्रॉस-सेक्शनल अवलोकन से किया गया। यह हाल ही में इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में छपा है। शोध में 73 फीसदी गर्भवती महिलाओं में यूरिनरी आयोडीन कंसंट्रेशन (यूआईसी) में असंतुलन पाया गया है। 

विज्ञापन
Research tanda medical college reveals: imbalance in urinary iodine concentration of 73 percent pregnant women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में 73 फीसदी गर्भवती महिलाओं में यूरिनरी आयोडीन कंसंट्रेशन (यूआईसी) में असंतुलन पाया गया है। यह शोध डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल महाविद्यालय टांडा कांगड़ा के डॉ. देवेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार रैणा, डॉ. रमन चौहान और डॉ. सुशांत शर्मा ने किया है। यह शोध हिमाचल प्रदेश में 202 गर्भवती महिलाओं पर सितंबर-दिसंबर 2019 के दौरान एक समुदाय-आधारित क्रॉस-सेक्शनल अवलोकन से किया गया। यह हाल ही में इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में छपा है। 

विज्ञापन


यह अध्ययन कांगड़ा और हमीरपुर जिला की गर्भवती महिलाओं पर किया गया।  एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के साथ, साक्षात्कार से समाज शास्त्रीय, व्यावहारिक कारकों और नमक की खपत के बारे में डाटा एकत्र किया था। स्पॉट आयोडीन टेस्टिंग किट से नमक के आयोडीन स्तर का आकलन किया और स्पेक्ट्रोफोटोमीटर का उपयोग करके अमोनियम पर्सल्फेट पाचन का उपयोग करके मूत्र आयोडीन सघनता(यूआईसी) को मापा गया।
विज्ञापन


अध्ययन के लिए महिलाओं की औसत आयु लगभग 26 वर्ष थी और गर्भधारण की अवधि औसत 163.7 दिन थी। पारिवारिक स्तर पर आयोडीन युक्त नमक ( पीपीएम) की खपत 83.7 प्रतिशत पाई गई और औसत यूआईसी 169.0 µg/L थी। 26.7 महिलाओं में प्रतिशत में यूआईसी का स्वीकार्य स्तर था, जबकि 41.1 प्रतिशत और 32.2 प्रतिशत महिलाओं में यूआईसी का कम (150 µg/L) और अत्यधिक (250 µg/L) स्तर पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed