{"_id":"03de6180c6d2bc0e10560bb62c27930c","slug":"request-of-government-multinational-companies-will-request-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 हजार लोगों के घर का सपना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 हजार लोगों के घर का सपना होगा पूरा
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में घर के लिए आवेदन करने वाले 68 हजार लोगों का सपना जल्द पूरा हो सकता है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर फ्लैट बनाने के लिए कई मल्टीनेशनल कंपनियां तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कंपनियों ने इस क्षेत्र में निवेश के लिए हामी भर दी है। हिमुडा के माध्यम से ये कंपनियां काम करेंगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्ष्ाता करते हुए शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमुडा और पीपीपी मोड के तहत राज्य के विभिन्न भागों में नए एकीकृत शहरों को विकसित करने की योजना बना रही है। बैठक में शामिल 36 कंपनियों के प्रतिनिधियों को फ्लैट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का ऑफर भी दिया।
विज्ञापन
कंपनियों के खुद जमीन खरीदने पर भी उसकी रजिस्ट्री सरकार के नाम होगी। चार घंटे चली बैठक में कंपनियों को हिमुडा के पास उपलब्ध जमीन के दस्तावेज भी दिखाए।
विभाग के निदेश्ाक जेएम पठानिया ने बताया कि कंपनियों को शिमला, धर्मशाला और मंडी को स्मार्ट सिटी के तौर में विकसित करने की जानकारी दी।
शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में कई कंपनियों फ्लैट बनाने को तैयार हैं। कुछ कंपनियों ने जमीन संबंधित सुझाव भी दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर कंपनियां अपने सुझाव सरकार को लिखित में देंगी। आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।