{"_id":"7d0ddaa68ad06059d011d6aa36e79ccf","slug":"republic-day-celebration-at-shimla-ridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: शिमला में गणतंत्र दिवस की धूम, कलाकारों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: शिमला में गणतंत्र दिवस की धूम, कलाकारों ने किया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार जश्न मनाया गया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुबह 11 दस बजे से समारोह का आगाज हुआ। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ध्वाजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम वीरभद्र सिंह ने परेड की सलामी ली। इनमें सेना के जवानों ने एक के बाद एक अपनी टुकड़ियों में मार्च पास्ट किया। इनमें डोगरा रेजीमेंट, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस, जिला पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन
इनके अलावा होमगार्ड की महिला एवं पुरुष टीमों ने भी मार्चपास्ट किया। वन विभाग, वन विभाग बैंड, फायर सर्विस की टीमों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड में शामिल कैडेट्स ने भी जबरदस्त मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन
इसके बाद रिज मैदान पर एक के बाद एक 29 सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। इनमें शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और मंडी के कलाकारों ने अपनी अपनी वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दी। इनके अलावा हरियाणा के नर्तकों ने भी प्रस्तुती देकर वाहवाही लूटी।
समारोह को देखने के लिए सुबह नौ बजे से ही रिज मैदान पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यहां आने वाले सभी लोगों की चैकिंग की गई।