{"_id":"670fc8e67550801230001209","slug":"report-in-case-of-stadium-shimla-news-c-19-sml1001-425809-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैसे ढहा संजौली स्टेडियम, स्मार्ट सिटी ने विभाग से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैसे ढहा संजौली स्टेडियम, स्मार्ट सिटी ने विभाग से तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने ढह गया था स्टेडियम का एक बड़ा हिस्सा, लोक निर्माण विभाग कर रहा जांच
स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने विभाग को पत्र लिखकर तलब की जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम के उद्घाटन से पहले ही ढहने के मामले में अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। प्रबंधन ने इस मामले की जांच कर रहे लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर रिपोर्ट देने को कहा है।
संजौली के एसपीएम खेल स्टेडियम का एक बड़ा हिस्सा रेलिंग और डंगों समेत पिछले महीने अचानक ढह गया था। करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च करके तैयार हो रहे इस स्टेडियम का इसी साल उद्घाटन करने की तैयारी थी, लेकिन बारिश में यह दरक गया। इस स्टेडियम का निर्माण लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। काम की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद शहरी विधायक हरीश जनारथा ने खुद मौके का दौरा कर विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। विभाग के अधीक्षण अभियंता इस मामले की जांच कर रहे हैं। विभाग इस मामले में ठेकेदार को भी ब्लैकलिस्ट करने के दावे कर रहा है। हालांकि, अभी अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। यह स्टेडियम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहा था। इसलिए शिमला स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने भी इस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक विजय अग्रवाल ने कहा कि स्टेडियम कैसे ढह गया, इस बारे में विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है।
जिसने बनवाया, वही विभाग कर रहा जांच
मामले की जांच पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। इस स्टेडियम का निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में ही हो रहा था। अब जब इसका एक बड़ा हिस्सा ढहने पर जांच बिठाई गई तो इसका जिम्मा भी इसी विभाग को दे दिया गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसी दूसरी एजेंसी को जांच का जिम्मा क्यों नहीं दिया गया। विभाग अपने ही काम की जांच कैसे कर सकता है। हालांकि, अब सभी को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।