फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   renukaji dam project News: Renukaji dam will prevent devastation caused by floods in Delhi can hold water for

Renukaji Dam: रेणुकाजी बांध रोक सकता है दिल्ली में बाढ़ से होने वाली तबाही, 48 घंटे तक पानी रोकने की क्षमता

Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

जिला सिरमौर में स्थित गिरि नदी पर बनने वाले 148 मीटर (नदी के तल) ऊंचे रेणुका बांध से 24 किलोमीटर लंबी झील (परशुराम सागर) के वजूद में आने से 48 घंटे तक बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
renukaji dam project News: Renukaji dam will prevent devastation caused by floods in Delhi  can hold water for
रेणुकाजी बांध स्थल। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बरसात से दिल्ली में जो बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। बाढ़ जैसी भयावह स्थिति पर जिला सिरमौर का रेणुकाजी बांध विराम लगा सकता है। राजधानी दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए बनाई जाने वाली रेणुकाजी बांध परियोजना दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को रोकने में भी सहायक होगी। रेणुकाजी बांध प्रबंधन ने इसका दावा किया है। बीते दिनों दिल्ली में बाढ़ और जलभराव के चलते स्थिति गंभीर हो गई थी।

विज्ञापन


इसके चलते करोड़ों रुपये की संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली की जनता इस त्रासदी से अभी तक उभर नहीं पाई है। यदि रेणुकाजी बांध का निर्माण हुआ होता तो दिल्ली को इस तबाही से बचाया जा सकता था। जिला सिरमौर में स्थित गिरि नदी पर बनने वाले 148 मीटर (नदी के तल) ऊंचे रेणुका बांध से 24 किलोमीटर लंबी झील (परशुराम सागर) के वजूद में आने से 48 घंटे तक बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में बाढ़ की स्थिति से बचा जा सकता है। बीते दिनों भारी बारिश के चलते दिल्ली और अन्य पड़ोसी राज्यों में आई बाढ़ तथा जलभराव की स्थिति से सबक लेते हुए राज्य और केंद्र सरकार रेणुकाजी बांध बनाने की ओर इशारा कर रही हैं। इससे बांध प्रबंधन को केंद्र सरकार से बजट की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकाजी बांध परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि रेणुका बांध को राष्ट्रीय महत्व के साथ-साथ बहुआयामी परियोजना में शामिल किया गया है। यदि रेणुका बांध बना होता तो दिल्ली में तबाही से निश्चित तौर पर बचा जा सकता था। प्रस्तावित रेणुकाजी बांध 48 घंटे तक पानी को रोककर रखने की क्षमता रखता है। बांध का निर्माण पानी को रोकने के मकसद से ही किया जाता है, जबकि बैराज में पानी बहुत कम मात्रा मेंं कुछ समय तक ही ठहर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed