{"_id":"647c9c880b1c4fdb160ae0cb","slug":"rent-reduced-by-40-paise-per-kg-for-keeping-apple-in-ca-store-now-it-will-cost-rs-1-60-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CA Stores Himachal: सीए स्टोर में सेब रखने पर प्रतिकिलो 40 पैसे घटा किराया, अब लगेंगे 1.60 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CA Stores Himachal: सीए स्टोर में सेब रखने पर प्रतिकिलो 40 पैसे घटा किराया, अब लगेंगे 1.60 रुपये
Sun, 04 Jun 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:50 PM IST
सार
बागवानी मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष तक एचपीएमसी के सीए स्टोर में बागवानों के लिए भंडारण दर प्रति माह दो रुपये प्रति किलो थी, जबकि व्यापारियों के लिए 2.10 रुपये तय थी।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए राज्य सरकार के उपक्रम एचपीएमसी के सीए स्टोर में सेब भंडारण दर में प्रति माह 40 पैसे प्रति किलो की कटौती की गई है, जिसका सीधा फायदा बागवानों को मिलेगा। यह बात रविवार को रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही। बागवानी मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष तक एचपीएमसी के सीए स्टोर में बागवानों के लिए भंडारण दर प्रति माह दो रुपये प्रति किलो थी, जबकि व्यापारियों के लिए 2.10 रुपये तय थी।
विज्ञापन
अब सरकार ने प्रदेश के हजारों बागवानों को फायदा पहुंचाने के लिए इसमें 40 पैसे की कटौती की है। अब बागवान 1.60 रुपये और व्यापारी 1.90 रुपये चुकाएंगे। यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को लेकर पूछे सवाल पर बागवानी मंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंतिम बजट सेशन में हमने फैसला लिया था कि इस वर्ष सेब का व्यापार मंडियों में किलो के हिसाब से होगा। इस वर्ष 24 किलो से ऊपर सेब पैकिंग के कार्टन या क्रेट मार्केट में न उतारने पर भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन