{"_id":"64a5a9b3c5fb38ada0044f99","slug":"religious-leader-dalai-lama-will-celebrate-88th-birthday-on-thursday-many-celebrities-including-cm-will-be-pr-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलामा गुरुवार को मनाएंगे 88वां जन्मदिन, सीएम समेत जुटेंगी कई हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलामा गुरुवार को मनाएंगे 88वां जन्मदिन, सीएम समेत जुटेंगी कई हस्तियां
Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
सार
दलाईलामा के जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा गुरुवार को मैकलोडगंज में 88वां जन्मदिन मनाएंगे। मैकलोडगंज स्थित दलाईलामा मंदिर में जन्मदिन समारोह पूरा दिन चलेगा। दलाईलामा के जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। दलाईलामा मंदिर में सुबह 7:00 बजे से धर्मगुरु की लंबी आयु के लिए बौद्ध भिक्षु और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रतिनिधि पूजा-अर्चना करेंगे। दलाईलामा समारोह स्थल पर करीब सुबह 9:00 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां पर विशेष अतिथियों की मौजूदगी में दलाईलामा केक काटेंगे। इस दौरान तिब्बत के अलावा कई समुदायों के कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां पेश करेंगे। कुछ घंटे तक दलाईलामा समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे अपने निवास स्थान चले जाएंगे। इस बीच तिब्बती और निर्वासित सरकार पूरा दिन दलाईलामा का जन्मदिन मनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वे बुधवार सुबह दलाईलामा को बधाई देने मैकलोडगंज जाएंगे। 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर में हुआ था। दलाईलामा 6 दशक से भारत के अतिथि हैं। दलाईलामा का जन्मदिन तिब्बती समुदाय के सबसे भव्य आयोजनों में से एक होता है।
विज्ञापन
बीते साल मोदी ने फोन करके दी थी बधाई
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दलाईलामा ने बीते साल दो वर्षों के बाद लोगों के साथ जन्मदिन मनाया था। कोरोना काल में वह करीब दो साल तक अपने आवास पर ही रहे थे। इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना भी बंद रहा। पिछले वर्ष तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को उनके 87वें जन्मदिन पर फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी। मशहूर हालीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर भी बधाई देने धर्मशाला आए थे।
विज्ञापन