धार्मिक सर्किट: हिमाचल-पंजाब के धर्मस्थलों के लिए नए साल से दौडेंगीं बसें, बैठक में तय होगी योजना की रूपरेखा
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच बैठक में इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इस माह पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में योजना की रूपरेखा तय होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल और पंजाब के धार्मिक स्थलों के लिए दोनों राज्यों के लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। नए साल से हिमाचल और पंजाब के बीच धार्मिक सर्किट बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। योजना के तहत पंजाब रोडवेज की बसें हिमाचल के धार्मिक स्थलों ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, श्री नयनादेवी, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, बाबा बालकनाथ मंदिर के अलावा पांवटा साहिब, रिवालसर और मणिकर्ण के लिए चलेंगीं।
वहीं, हिमाचल की बसें आनंदपुर साहिब, स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, डेरा ब्यास को जाएंगीं। बीते दिनों उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच बैठक में इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इस माह पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में योजना की रूपरेखा तय होगी।
धार्मिक सर्किट बस सेवा को लेकर सीएम भगवंत मान के साथ चर्चा हुई है। जल्द ही इसे लेकर पंजाब के परिवहन मंत्री के साथ बैठक होगी। नए साल पर सेवा शुरू करने की तैयारी है।- मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन विज्ञापन
एचआरटीसी की धार्मिक दर्शन सर्किट के तहत चल रहीं बसें
धर्मशाला-चिंतपूर्णी-ज्वालाजी
ज्वालाजी- वृंदावन धाम
चिंतपूर्ण-खाटू श्याम
शिमला-मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार जिला सिरमौर