फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to students: Online application date for MBA in NIT Hamirpur extended

विद्यार्थियों को राहत: एनआईटी हमीरपुर में एमबीए के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Tue, 05 Apr 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Apr 2022 05:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में दो वर्षीय एमबीए कोर्स में 40 सीटें स्वीकृत हैं। इन सीटों को भरने के लिए संस्थान ने पूर्व में अभ्यर्थियों से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। 

विज्ञापन
Relief to students: Online application date for MBA in NIT Hamirpur extended
NIT Hamirpur

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में दो वर्षीय एमबीए कोर्स में 40 सीटें स्वीकृत हैं। इन सीटों को भरने के लिए संस्थान ने पूर्व में अभ्यर्थियों से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसे अब 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने के बाद सभी अभ्यर्थी 17 मई 2022 तक संस्थान में अपने सभी दस्तावेजों की छाया प्रतियां जमा करवा सकेंगे।  ऑनलाइन आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी एनआईटी हमीरपुर में एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को 15 सितंबर तक अपनी स्नातक की डिग्री एवं सर्टिफिकेट संस्थान में प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन


दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में दाखिले शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली कैट, सीमैट, मैट और जीमैट प्रवेश परीक्षा में अर्जित स्कोर के आधार पर होंगे। एमबीए प्रोग्राम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशंस मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट चार प्रमुख विशेषताएं रहेंगी। 26 मई 2022 को एमबीए के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थी तीन जून 2022 तक दाखिला शुल्क जमा करवा सकेंगे। उधर, एनआईटी हमीरपुर के डीन अकादमिक प्रो. आरएन शर्मा ने बताया कि संस्थान में एमबीए में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 अप्रैल 2022 के बजाय 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि बढ़ाने से विद्यार्थियों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed